भाईयों जैसे दोस्त थे। एक कप में चाय पीते थे। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि पहले दोस्त को गोली मारकर कत्ल किया, फिर खुद को गोली मार ली। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
दोस्त की हत्या करने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के रोहतक का है। मृतकों की पहचान भराण निवासी संदीप उर्फ दीपा (28) और सुंदरपुर निवासी अरुण राठी (32) के रूप में हुई। सवेरे दोनों दोस्त साथ-साथ घर से निकले थे। कुछ देर बार अलग-अलग जगहों पर दोनों के खून सने शव मिले। दोनों के सिर में गोली लगी थी। संदीप ने अरुण को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। अरुण का शव जींद रोड स्थित ड्रेन नंबर आठ के पास मिला। मदीना-भराण रोड के पास खेतों में बने एक कमरे के पास किसानों ने संदीप का शव देखा।
विज्ञापन
3 of 7
दोस्त की हत्या करने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों जगहों पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। फिलहाल अरुण के भाई की शिकायत पर सदर पुलिस ने संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया और एक घंटे बाद संदीप का शव मिलने के बाद महम थाना पुलिस ने आत्महत्या करार देते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन साथ ही पुलिस का कहना है कि घटना का कोई गवाह न होने के चलते हर पहलू से मामले की जांच की जाएगी।
4 of 7
दोस्त की हत्या करने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
अरुण के भाई का कहना है कि एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होना। घर-परिवार और रिश्तेदारों की बातें शेयर करना। संदीप और अरुण के बीच कुछ इस तरह भाइयों जैसी दोस्ती थी, फिर ऐसा क्या हुआ कि दोस्त कातिल बन गया और खुद की भी जान ले ली। परिजनों को मामले की कोई जानकारी नहीं है। अरुण के भाई का कहना है कि वह संदीप से कोई काम होने की बात कहकर घर से निकला था। आखिर वो क्या काम था? ये उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन
5 of 7
दोस्त की हत्या करने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
अरुण के परिवार में कोहराम मचाः परिजनों के मुताबिक 28 वर्षीय अरुण खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। तीन भाइयों में सबसे बड़े अरुण के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। अरुण की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजन भी आ गए, इसके बाद लोगों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव डेड हाउस भिजवाया। अरुण की हत्या के बाद उसकी पत्नी व दो बच्चों का सहारा छिन गया, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
6 of 7
दोस्त की हत्या करने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
4 दिन में दोनों भाइयों की मौत: संदीप उर्फ दीपा भी खेतीबाड़ी करता था। बीते शनिवार को बीमारी के चलते उसके बड़े भाई की मौत हो गई थी, जिसके चलते घर पर नाते-रिश्तेदारों का तांता लगा था। मंगलवार को वह पिता राज सिंह के लिए तंबाकू लाने की बात कहकर रोहतक आया, लेकिन वापस सिर्फ उसकी मौत की सूचना घर पहुंची। दोनों बेटों को खोने के बाद राज सिंह पर पहाड़ सा टूट पड़ा। लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए सामान्य किया। संदीप की शादी चार साल पहले हुई थी, लेकिन उसके पास कोई बच्चा नहीं था।
दोस्त की हत्या करने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
ये कहना है होटल कर्मचारियों काः होटल कर्मचारियों की मानें तो पौने दस बजे संदीप होटल पर पहुंचा। वह संदीप के नजदीक आया तो दोनों गर्मजोशी से मिले। अरुण उस वक्त चाय पी रहा था, लिहाजा संदीप ने उसका कप उठाया और उसी में से चाय की चुस्की ली। संदीप ने एक कोने में ले जाकर अरुण से कुछ बात की, जिसके बाद दोनों आनन-फानन में बाइक पर बैठकर चले गए। किसी को यह नहीं पता था कि मंगलवार को दोनों दोस्तों का आखिरी मिलन था।