फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों से भिड़े पुलिसवाले, एक तस्कर की मौत, 4 पुलिसवाले घायल, तस्वीरें

Thu, 11 Aug 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
नारनौल में गो तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
नारनौल में गो तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ में एक तस्कर मारा गया, जबकि 4 पुलिसवाले घायल हो गए। 6 तस्कर भागने में कामयाब रहे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
नारनौल में गो तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़, नारनौल जिले के गांव मोड़ी के पास मंगलवार रात को हुई। बुधवार सुबह चलाए गए सर्च अभियान में तीन तस्करों को ढूंढ निकाला। पुलिस को भागे अन्य गो तस्करों की तलाश है। जिसके लिए बुधवार शाम तक गांव के आसपास के खेतों में सर्च अभियान जारी रहा। मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मारे गए गो तस्कर की अभी पहचान मेवात के बामला गांव निवासी काला के रूप में हुई है। वहीं पकड़े गए अन्य तीन लोग भी मेवात से संबंध रखते हैं। पुलिस ने मौके से गो तस्करी के प्रयोग में ली जा रही एक बख्तरबंदनुमा टाटा 407 गाड़ी तथा दो पिस्टल भी बरामद की है।
विज्ञापन

3 of 5
नारनौल में गो तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि मंगलवार रात को वे शहर की गश्त पर थे। जब वे मंगलवार रात करीब 12 बजे महावीर चौक पर वाहनों की जांच कर रहे थे तो सिटी एसएचओ की गश्ती गाड़ी ने खबर दी कि सिंघाना रोड पर होंडा चौक से आगे कुछ लोगों को गायों को टाटा 407 में बैठाते हुए देखा गया है। जिस पर उन्होंने पूरे जिले में वीटी करवाकर नाकेबंदी करा दी। उन्हें गाड़ी अटेली की ओर जाने का ज्यादा शक था, इसलिए अटेली में नाकों पर ज्यादा चौकसी के लिए कहा। इसकी सूचना उन्होंने सीआईए पुलिस को भी दी।

4 of 5
नारनौल में गो तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
हामिद अख्तर ने बताया कि इसके बाद पूरे जिले में सर्च अभियान चला दिया गया। इसके बाद वाहनों को चेक किया गया, मगर उक्त गाड़ी का पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि वे भी शहर से बाहर निकल आए। इतने में सीआईए इंचार्ज ने सूचना दी कि उन्होंने उक्त गाड़ी को ट्रेस कर लिया है तथा यह कनीना की ओर जा रही है। इस पर उन्होंने गाड़ी का पीछा करते रहने का आदेश सीआईए इंचार्ज को दिया। सीआईए पुलिस ने टाटा 407 का पीछा किया तो टाटा 407 की ओर से पुलिस पर फायरिंग की जाने लगी तथा पत्थर फेंके जाने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नारनौल में गो तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि सीआईए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फिर चालक ने गाड़ी को भोजावास से मोड़ी गांव की ओर जाने वाले रास्ते में मोड़ दिया तथा वहां से फायरिंग तेज हुई तो पुलिस ने भी फायर किए। थोड़ी देर में तेज रफ्तार से चल रही गाड़ी चालक ने मोड़ी गांव के पास गाड़ी रोक दी तथा गाड़ी में से पांच-छह लोग उतर कर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक व्यक्ति मरा हुआ मिला। जिसके गले पर फायर के निशान थे। वहीं गाड़ी में पत्थर भी रखे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें