आमने सामने की टक्कर के बाद दो ट्रकों में आग लग गई और दोनों के ड्राइवर जिंदा जलकर खाक हो गए। तस्वीरें इतनी दर्दनाक है, आप देख नहीं पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
टक्कर के बाद दो ट्रकों के लगी आग, जिंदा जल गए दोनों के ड्राइवर
घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है। लाडवा-यमुनानगर मार्ग पर गांव बड़शामी के नजदीक नया ढाबा के सामने बजरी से भरे दो ट्रकों की आपस में दो ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रकों में आग लग गई और दोनों ड्राइवर जिंदा जल गए। एक ट्रक में सवार क्लीनर ने कूदकर जान बचाई। हादसे के चलते यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
टक्कर के बाद दो ट्रकों के लगी आग, जिंदा जल गए दोनों के ड्राइवर
हादसे की खबर मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही लाडवा थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी भेज दिया गया। मृतक की पहचान करनाल जिले के इंद्री खंड के कलरी जागरी निवासी संदीप पुत्र रोशनलाल और घरौंडा निवासी यशपाल पुत्र प्यारा सिंह के रूप में हुई है।
4 of 5
टक्कर के बाद दो ट्रकों के लगी आग, जिंदा जल गए दोनों के ड्राइवर
मिली जानकारी के अुनसार, एक खाली ट्रक कुरुक्षेत्र से यमुनानगर की तरफ जा रहा था, जबकि एक रेत से भरा ओवर लोडिड ट्रक यमुनानगर से कुरुक्षेत्र की तरफ आ रहा था। गांव बड़शामी के नजदीक अचानक दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों में आग लग गई। आग लगते ही क्लीनर तो कूद गया, लेकिन दोनों ट्रक के चालक अंदर ही फंसे रह गए।
टक्कर के बाद दो ट्रकों के लगी आग, जिंदा जल गए दोनों के ड्राइवर
कुरुक्षेत्र की तरफ से आ रहे ट्रक में चालक और क्लीनर दो लोग सवार थे, जबकि यमुनानगर की तरफ से आ रहे ट्रक में केवल चालक था। कुरुक्षेत्र और लाडवा की दो दमकल गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। सुबह 5.30 से 8 बजे तक कुरुक्षेत्र-यमुनानगर रोड जाम रहा। वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।