बिजली का काम कर रहे एक कर्मचारी को 11000 वोल्ट का झटका लगा और देखते ही देखते वह एक आग के गोले के रूप में तब्दील हो गया, देखिए
विज्ञापन
2 of 7
सोनीपत जिले में दर्दनाक हादसा
मामला हरियाणा के सोनीपत जिले का है, जहां के मुरथल में बिजली की 11 केवी की लाइन के करंट से एक आदमी जिंदा जल गया, जिसकी लाइव तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सोनीपत जिले में दर्दनाक हादसा
मिली जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी संगम ढाबे पर कुछ कर्मचारी बिजली का काम कर रहे थे। तभी ये भयानक हादसा हो गया। घटना 16 मार्च की बताई जा रही है।
4 of 7
सोनीपत जिले में दर्दनाक हादसा
दरअसल, 3 युवक एक सीढ़ी को लेकर दूसरी तरफ जा रहे थे। तभी ये सीढ़ी ऊपर से गुजर रही 11000 के हाई वोल्टेज तारों से टकरा गई।
विज्ञापन
5 of 7
सोनीपत जिले में दर्दनाक हादसा
शॉक लगते ही बाकी दोनों तो हट गए, लेकिन पश्चिमी बंगाल निवासी सुजीत वहीं गिर गया और उसके साथ दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
6 of 7
सोनीपत जिले में दर्दनाक हादसा
चंद सैंकेड में राख के ढेर में तब्दील हुआ युवक
मुरथल थाना प्रभारी रामबीर सिंह के मुताबिक हालांकि एक साथी युवक ने इसे बचाने की खूब कोशिश की। कभी सीढ़ी को लात मारी तो कभी कुछ और जतन किए, लेकिन वह साथी को बचाने में नाकाम ही रहा।
फिर क्या था सुजीत देखते-देखते और बचाते-बचाते चंद सेकंड्स में राख के ढेर में तब्दील हो गया। इस मामले में परजिनों ने किसी पर भी कार्रवाई कराने से मना भी कर दिया था, जिसके चलते पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया था।