फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को घुमा रहा है हर्षिता का जीजा, जांच में नहीं कर रहा सहयोग

Mon, 23 Oct 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Harshita Dahiya Murder
हरियाणवी गायिका हर्षिता दहिया की हत्या का साजिशकर्ता दिनेश कराला बयान बदलकर पुलिस को घुमा रहा है। मामले में वह पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है। कभी वह बदमाशों का नाम बता देता है तो कभी मना कर देता है। वह बदमाशों का पता-ठिकाना भी नहीं बता रहा है। इस कारण पुलिस का आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 8
Harshita Dahiya Murder
सीआईए-तीन ने हर्षिता दहिया हत्याकांड में हर्षिता के जीजा दिनेश कराला से तीसरे दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार दिनेश ने पहले तो हत्या की वारदात कराना कबूल लिया। पुलिस के दावों के अनुसार उसने कुछ बदमाशों का नाम भी बता दिया। लेकिन अब बदमाशों के बारे में बयान बदलने लगा है। बताया जा रहा है कि वह कभी हत्या करने वाले बदमाशों के नाम लेता है तो कभी कहता है कि हो सकता है उन्होंने आगे किसी से वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन

3 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
वहीं, दिनेश कराला द्वारा बताए गए आरोपियों की फोटो लेकर हर्षिता के साथ गाड़ी में सवार तीनों सहयोगियों से पहचान कराई तो उन्होंने भी पहचानने से इनकार कर दिया। इन सबके चलते पुलिस के पसीने छूट गए हैं। उधर, दिनेश का रविवार को चार दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो रहा है। पुलिस आरोपी का दोबारा रिमांड लेने का प्रयास भी करेगी। पुलिस को दोबारा रिमांड मिल जाता है तो कुछ हासिल कर सकती है।

4 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हत्या में गैंगस्टर गोगी और उसके शूटर कुलदीप का भी नाम 
पुलिस के अनुसार, दिनेश कराला ने गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी का नाम लिया है। वह अपने शार्प शूटर कुलदीप फज्जा के साथ हत्याएं करता है। पुलिस के अनुसार दिनेश व जितेंद्र की नजदीकियां हैं। गोगी जेल से फरार है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। सीआईए-थ्री ने ही गोगी को तीन मार्च 2016 को राक्सेड़ा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे दिल्ली व सोनीपत पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले गई थी। दिल्ली पुलिस 30 जुलाई को जितेंद्र गोगी को जींद पेशी पर ले जा रही थी। बदमाशों ने बहादुरगढ़ के पास पुलिस वैन को रुकवा लिया था और पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर मारकर गोगी को छुड़वा लिया था।
विज्ञापन

5 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
कई जेलों और ठिकानों में गैंगस्टर और शूटरों से पूछताछ 
बताया जा रहा है कि जिला पुलिस की कई टीम हर्षिता हत्याकांड की जांच में जुटी है। पुलिस की एक टीम ने शनिवार को झज्जर और तिहाड़ के नजदीक एक जेल में बंद गैंगस्टर और शार्प शूटरों से पूछताछ की। उनको इन जेलों में कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने इनके आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। 
विज्ञापन

6 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
यह है मामला 
सोनीपत के गांव नाहरा-नाहरी निवासी हरियाणवी गायिका एवं डांसर हर्षिता दहिया (23) स्वतंत्र नगर नरेला, दिल्ली की मंगलवार को चमराड़ा व काकोदा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह यहां परकिसान मिशन कार्यक्रम में आई हुई थी और अपनी आई-10 कार में अपने ड्राइवर दो अन्य सहयोगियों के साथ वापस जा रही थी। उनकी कार जैसे ही चमराड़ा गांव से काकोदा की तरफ चली तो पीछे से काले रंग की फोर्ड फिगो गाड़ी आई और उनकी गाड़ी के आगे अड़ा दी।
विज्ञापन

7 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
बदमाशों ने ड्राइवर, सहयोगी लड़के संजीव निवासी गुमड़ व निशा बल्लभगढ़ को नीचे उतार दिया और हर्षिता चौधरी को गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे-बैठे गोली कनपटी व गर्दन में मार दी। हर्षिता चौधरी की मौके पर मौत हो गई। उसको पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 10-12 गोली लगना सामने आया था। पुलिस ने इसके बाद उसके जीजा दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। दिनेश कराला ने हत्या कराने का आरोप कबूला था। पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन

8 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
पुलिस हर्षिता दहिया हत्याकांड में आरोपी दिनेश कराला से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है। आरोपी पूछताछ में अपने लगातार बयान बदल रहा है। पुलिस आरोपी का चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। 
नवीन कुमार, प्रभारी, थाना, इसराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें