फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 5 महीने बाद टूटा कहर, पता चला पति का ऐसा सच कि दुनिया ही छोड़ गई

Sun, 11 Jun 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
marriage
शादी के 5 महीने बाद ही लड़की को पति की और ससुरालियों की वो सच्चाई पता चल गई कि उसने जान देना ही मुनासिब समझा। जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन

2 of 6
marriage
घटना हरियाणा के पानीपत है। जिले के गांव महराना में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको गंभीरावस्था के चलते पीजीआई खानपुर दाखिल कराया है। महिला के पिता ने उसके पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पति ने आपसी कहासुनी के बीच पत्नी द्वारा खुद जहर खाने की बात कही है।
विज्ञापन

3 of 6
marriage
थाना मॉडल टाउन ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत महाराना निवासी महिला पूजा ने संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार देर रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको गंभीरावस्था के चलते सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया।

4 of 6
marriage
इसकी सूचना मिलते ही महिला का पिता अशोक कुमार निवासी राजपुरा पटियाला वीरवार को पानीपत पहुंचा। अशोक कुमार ने बताया कि उसने पांच माह पहले अपनी बेटी पूजा की शादी महराना निवासी लक्ष्मण के साथ की थी। उसका पति उसको अक्सर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। उसने आरोप लगाया कि वह नकद पैसों की मांग करता था और उनके द्वारा दहेज में दिए गए सामान को भी बेच दिया।
विज्ञापन

5 of 6
marriage logo
उसने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी लड़की को जहर देकर जान से मारने का प्रयास किया। पति लक्ष्मण ने बताया कि बुधवार रात को बिजली चली गई। उन दोनों में हाथ के पंखे को लेकर विवाद हो गया। पूजा ने रात को करीब दस बजे ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
marriage
महराना गांव में महिला पूजा के जहर खाने की जानकारी मिली है। महिला के पिता ने पति पर जहर देने का आरोप लगाया है। विवाहिता फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस उसके बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
- अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें