लुधियाना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के खून सने शव बरामद हुए। बेटी का हालत नाजुक है, वहीं मामले में बड़ा चौंकाने वाला सच सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 8
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
घटना पंजाब के लुधियाना की है। मॉडल टाउन एक्सटेंशन में वीरवार सुबह लोहा कारोबारी जगमीतपाल सिंह उर्फ राजा (45) ने अपनी पत्नी जसप्रीत कौर खुराना (40) और बेटे जश्नदीप सिंह (18) और बेटी को गोली मार दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। बेटी बच गई, लेकिन उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
3 of 8
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
लुधियाना पुलिस कमिश्नकर आरएन ढोके ने मामले की जांच की तो एक बात सामने आई। मृतक जगमीत की मां का कहना है कि वह काफी समय से परेशान चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, जगमीत ने शारू इंडस्ट्री में भी बतौर पार्टनर अपनी एक फर्म भी बनाई हुई थी। पुलिस का दावा है कि शारू स्टील में जगमीत के साथ उसके तीन-चार और पार्टनर थे और उनको कारोबार में करोड़ों का घाटा हुआ था।
4 of 8
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
कमिश्नर के मुताबिक, इसके बाद से जगमीत मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी के चलते उसने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। पुलिस इंतजार कर रही है कि जगमीत की बेटी बिसमिन कौर जल्द ही स्वस्थ हो, ताकि घटना का खुलासा हो सके और इतना बड़ा कदम उठाने की असली वजह पता चल के।
विज्ञापन
5 of 8
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
कमिश्नर का कहना है कि पुलिस मामले में हर एंगल से जांच करेगी, लेकिन हम हैरान है कि मृतक जगमीत की मां नीचे वाले घर में ही रहती थी। तीन लोगों को गोली मारी कर खुद को भी मारी गई और किसी को आवाज सुनाई नहीं दी। घर में इतनी बड़ी वारदात हो गई, लेकिन न तो जगमीत की मां को इसका पता चल पाया और न ही आस-पास किसी पड़ोसी को।
विज्ञापन
6 of 8
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
कमिश्नर ने बताया कि घटना का पता उस समय चला जब जगमीत का ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने के लिए आया। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो ड्राइवर ने जगमीत की मां महिंदर कौर को बताया। मां ने अनहोनी की आंशका से खिड़की तुड़वाकर कुंडी खुलवाई तो कमरे में खून सने शव देखकर बेहोश हो गईं। ड्राइवर ने ही पुलिस को फोन करके घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
7 of 8
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
कमिश्नर ने बताया कि खबर मिले ही मैं, डीसीपी ध्रुमण निंबले पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। जगमीत के रिश्तेदारों को फोन किए। शवों को कब्जे में ले लिया, शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटनास्थल से पिस्तौल भी बरामद कर ली है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जगमीत ने तीनों को क्यों गोली मारकर आत्महत्या क्यों की।
अभी तक जगमीत द्वारा परिवार की हत्या करने और आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में कई एंगल पर काम कर रही है। पुलिस उसके व्यापार और घर के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है ताकि पता चल सके कि जगमीत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। जल्द ही सारे मामले से पर्दा हटा दिया जाएगा।
- आरएन ढोके, पुलिस कमिश्नर, लुधियाना