पंजाब के फिरोजपुर में पकड़े गए गिरोह में शामिल 3 महिलाओं ने ये खुलासा करके सबको चौंका दिया है कि वे युवतियों को बेचती थीं। देखिए रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 5
फिरोजपुर में पकड़ा गया लड़कियों को बेचने वाला गैंग
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नाबालिग युवतियों को बहला-फुसला व पैसों का लालच देकर आगे बेच दिया जाता था। एक युवक भी उनके गिरोह में शामिल है। उनके कब्जे से पुलिस ने 16 साल की युवती को आजाद कराया है।
विज्ञापन
3 of 5
फिरोजपुर में पकड़ा गया लड़कियों को बेचने वाला गैंग
- फोटो : अमर उजाला
डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि इंस्पैक्टर जतिंद्र सिंह और एएसआई जसविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कथित रूप में प्रवीण पत्नी दर्शन, सपना उर्फ प्रवीण, छिंदो पत्नी प्यारे लाल, मनी पुत्र महिंद्र, गोरा पुत्र बोहड़, 3-4 अज्ञात पुरुष व महिलाओं ने एक गिरोह बनाया हुआ है।
4 of 5
फिरोजपुर में पकड़ा गया लड़कियों को बेचने वाला गैंग
- फोटो : अमर उजाला
गिरोह के सदस्य नाबालिग और भोली-भाली लड़कियों को पैसों का लालच देकर व गुमराह करके अपने कब्जे में कर लेते हैं और फिर आगे बेच देते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य फिरोजपुर शहर में लड़कियां बेचने की ताक में घूम रहे हैं।
फिरोजपुर में पकड़ा गया लड़कियों को बेचने वाला गैंग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस थाना सिटी फिरोजपुर ने महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारियों को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर रेड की और कथित रूप में इस गिरोह की 3 महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया जिनकी हिरासत से करीब साढ़े 15 साल की लड़की को आजाद करवाया गया।