फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जॉब के लिए फर्जी डिग्री का खेल, गिरोह का पर्दाफाश, 3 काबू

Sun, 19 Jun 2016 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का खेल - फोटो : amar ujala
पंजाब पुलिस की भर्ती से ठीक पहले मोहाली पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट व डिग्रियां तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो भर्ती परीक्षा में अपीयर होने वाले अभ्यर्थियों को फर्जी योग्यता सर्टिफिकेट तैयार करके देते थे। इस एवज में उनसे मोटी रकम वसूलते थे। आरोपियों की पहचान राज कुमार निवासी डबवाली जिला फाजिल्का, संजय कुमार उर्फ सोनू आस्था होम बलटाना व चंद्र कुमार निवासी मुक्ति एनक्लेव खरड़ के रूप में हुई है। यह दावा एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पीसीए स्टेडियम में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया।
विज्ञापन

2 of 7
सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का खेल - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से करीब दो हजार से अधिक विभिन्न बोर्ड व यूनिवर्सिटी के सर्टिफिकेट, एक कंप्यूटर, चार लैपटॉप, एक प्रिंटर-स्कैनर, तीन मोबाइल फोन, रजिस्टर, जाली मोहरें और 90 हजार रुपये कैश बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस केस से जुड़े कई अन्य आरोपी भी काबू किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक पंजाब पुलिस की परीक्षा में अपीयर होने वाले चार सौ के करीब अभ्यर्थी आरोपियों के संपर्क में थे। वहीं, आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह रेलवे, एफसीआई और पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगी कर चुके हैं। यह गोरखधंधा वर्ष 2009 से चला रहे थे, लेकिन अब तक किसी को इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

3 of 7
सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का खेल - फोटो : amar ujala
एसएसपी ने बताया कि थाना मटौर के एसएचओ महेश सैनी को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी फेज-7 में एक किराए के घर में फर्जी सर्टिफिकेट व डिग्रियां बनाने का  नेटवर्क चला रहे हैं। 12वीं फेल बच्चों को चंगुल में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूल रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। इसके बाद इन्हें काबू कर लिया गया।
इन संस्थानों के दस्तावेज मिले पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, मानव भारती यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश, मोनद यूनिवर्सिटी दिल्ली-हापुड़ रोड, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी, उत्तर प्रदेश, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल, सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, नई दिल्ली, सीबीएसई दिल्ली, बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, दिल्ली, द काउंसिल ऑफ बेसिक एंड टेक्निकल एजुकेशन, दिल्ली, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली,  काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, मोहाली, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश

4 of 7
सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का खेल - फोटो : amar ujala
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जाली सर्टिफिकेट खुद ही अपने कंप्यूटर व लैपटॉप से तैयार करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने एक स्पेशल सॉफ्टवेयर तैयार किया था। उन्होंने पैसे के लालच में यह काम शुरू किया था। वह ज्यादातर अपने इलाके के युवकों को ही शिकार बनाते थे।
पहले खुद का तैयार किया, फिर बना शातिर पूछताछ में पता चला है कि 2009 में फाजिल्का में बाबा खुशदिल इंस्टीट्यूट से आरोपी राज कुमार ने अपना फर्जी योग्यता सर्टिफिकेट तैयार करवाया था। फिर इंस्टीट्यूट वालों ने उसे लालच देकर अन्य छात्र लाने को कहा था। आरोपियों ने इंस्टीट्यूट में 16-17 बच्चों को सर्टिफिकेट दिए थे। वह 12,000 रुपये प्रति सर्टिफिकेट तैयार करवाकर देते थे। इसके बाद उसने 2009 में कुबेर कॉलेज फाजिल्का से पेपर दिलवाकर इलम यूनिवर्सिटी से बीए का सर्टिफिकेट तैयार करवाने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

5 of 7
सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का खेल - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक इसके बाद राज कुमार डबवाली से मोहाली आ गया। यहां पर सुखविंदर नाम का व्यक्ति, जो पीजी चलाता था। उसने उसकी मुलाकात संजय कुमार से करवा दी। वहीं, आरोपी संजय कुमार पहले से ही जाली सर्टिफिकेट तैयार करने का काम करता था। उसका जीरकपुर में स्वास्तिका व आस्था नाम से दफ्तर हैं। इसके बाद दोनों ने मिलकर जाली सर्टिफिकेट तैयार कर युवाओं से ठगी करने लगे थे।
2012 की भर्ती में दो हजार के बनाए सर्टिफिकेट आरोपियों ने स्वीकार किया है कि 2012 में जब पंजाब पुलिस में भर्ती हुई थी। उस दौरान उन्होंने करीब दो हजार लोगों के विभिन्न यूनिवर्सिटी के फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करवाए थे। जो नौकरी हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

6 of 7
सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का खेल - फोटो : amar ujala
खुद ही तैयार कर देते थे फर्जी दस्तावेज आरोपियों ने ग्वालियर बोर्ड के 10वीं व 12वीं के सर्टिफिकेट तैयार करने का काम शुरू कर दिया। फिर मोहाली काउंसिल ऑफ एजुकेशन, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 मोहाली का जाली सर्टिफिकेट बनाने का काम शुरू कर दिया। 2009 से 2014 तक आरोपियों ने काफी लोगों को ठगी का शिकार बनाया। फिर सरदार राजस्थान यूनिवर्सिटी के बीए के सर्टिफिकेट तैयार करके किए। उन्होंने रिश्तेदारों के कोभी जाली सर्टिफिकेट तैयार कर दिए। फिर आरोपी राज कुमार व संजय में अनबन हो गई। आरोपी राज कुमार फाजिल्का में जाली सर्टिफिकेट तैयार करने वाले व्यक्ति के साथ मिलकर काम करने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का खेल - फोटो : amar ujala
यह सर्टिफिकेट करते थे तैयार
- 10वीं व 12वीं के सर्टिफिकेट, बीएस पास की डिग्री,  डिप्लोमा, बीएएमएस, पंजाब का निवासी होने का सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट

25 हजार से 35 हजार तक लेते थे
पता चला है कि आरोपी लोगों से प्रत्येक सर्टिफिकेट तैयार करने के लिए 25 हजार से लेकर 35 हजार तक लेते थे। इतना ही नहीं उनका सारा काम करवाने का दावा भी करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें