फेसबुक पर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की, फिर कहा कि चलो अकेले में समय बिताते है और होटल में बुला लिया।
2 of 6
रेप
- फोटो : DEMO Pics
घटना चंडीगढ़ की है। जहां जम्मू निवासी एक प्रिंसिपल के बेटे ने पहले एक नाबालिग लड़की से फेसबुक पर दोस्ती की फिर मिलने के बहाने में होटल में ले जाकर रेप किया।
3 of 6
रेप
- फोटो : DEMO Pics
नाबालिग लड़की ने बताया कि एक साल पहले फेसबुक पर जम्मू निवासी युवक से उसकी दोस्ती हुई। दोनों चैटिंग करने लगे। युवक ने उससे मिलने की इच्छा जताई और मंगलवार को चंडीगढ़ आ गया।
4 of 6
यहां लड़की से अकेले में समय बिताने की बात कहकर वह उसे बुड़ैल के एक होटल में ले गया। वहां आरोपी उससे रेप कर फरार हो गया।
5 of 6
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि पीड़ित नाबालिग भी पहले आरोपी से मिलने जम्मू जा चुकी है। पीड़िता के बयानों पर केस दर्ज पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जम्मू भी गई थी, लेकिन लड़का वहां से फरार हो गया।
पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लड़के के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस जल्द ही उसे दबोच लेगी।