फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद खर्चे बढ़े तो वकील ने अकेले ही लूट लिया बैंक, एक चूक ने पकड़वा दिया

Thu, 27 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
Mohali loot
कर्ज में डूबे एक वकील ने अकेले ही एसबीआई ब्रांच से लाखों लूट लिए, वह फरार भी हो गया था लेकिन फिर... 
विज्ञापन

2 of 10
Mohali Loot
घटना पंजाब के मोहाली की है। जहां फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे ने मंगलवार को दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में फायर कर सात लाख रुपये लूट लिए। लूट के बाद आरोपी किसी तरह फरार भी हो गया।
विज्ञापन

3 of 10
Mohali Loot
आरोपी ने अकेले ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वह ढाई बजे लूट के बाद बैंक से बाहर निकला। भागता हुआ अपनी गाड़ी कार तक पहुंचा। बैंक मुलाजिम भी उसका पीछा कर रहे थे। लेकिन वह उसे रोक नहीं पाए। इसके बाद आरोपी अपनी कार को तेजी से लेकर वहां से भाग निकला।

4 of 10
Mohali Loot
हड़बड़ाहट में उसकी  कार एक खंभे से टकरा गई। इस दौरान उसकी कार की नंबर प्लेट व बंपर टूटकर वहीं गिर गया। इसी बीच 2.35 पर आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि उसकी कार चोरी हो गई है। पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज फ्लैश कर जिले को सील कर दिया। पुलिस ने नॉर्थ कंट्री मॉल के पास से आरोपी की कार बरामद कर ली। 
विज्ञापन

5 of 10
Mohali Loot
अपने ही बिछाए जाल में फंसा आरोपी
पुलिस को घटना स्थल से एक कार की नंबर प्लेट मिली थी। मॉल के पीछे मिली आरोपी की कार की नंबर प्लेट भी टूटी हुई थी। जांच में पुलिस को यकीन हो गया कि लूट में इसी कार का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया और पूछा कार कितने बजे चोरी हुई थी।
विज्ञापन

6 of 10
Mohali Loot
आरोपी ने बताया कि दो बजे। तो 35 मिनट तक वह क्या कर रहा था, पुलिस के इस सवाल का वह सटीक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने लूट का राज खोल दिया। वारदात में प्रयोग जूते, घर से पिस्तौल व पैसे बरामद करा दिए। 
 
विज्ञापन

7 of 10
Mohali loot
कर्ज चुकाने को चुना अपराध का रास्ता
पुलिस मान रही है आरोपी ने आढ़ती से कर्ज लिया था। आरोपी एक व्यक्ति का केस भी लड़ रहा था। उसने एडवांस में मोटी रकम भी ले ली थी। लेकिन वह केस हार गया। पीड़ित परिवार उस पर पैसा लौटाने का दबाव बना रहा था। इससे वह तनाव में रहने लगा। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उसने लूट की राह चुनी। 

8 of 10
Mohali loot
पीयू से की पढ़ाई, आठ महीने हुई थी शादी
पता चला है कि आरोपी ने सेक्टर-11 चंडीगढ़ स्थित गवर्नमेंट कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। इसके बाद 2013 में उसने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वकालत शुरू कर दी थी। वहीं, आठ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। लेकिन खर्चे बढ़ गए थे। सपने काफी ऊंचे थे। उस हिसाब से आमदनी थी नहीं। ऐसे में यह राह उसको काफी आसान लगी।

9 of 10
Mohali loot
ऐसे तैयार किया था डकैती का मास्टर प्लान
इंडस्ट्रियल एरिया की मार्केट में उसका आना जाना लगा रहता  था। वहीं, सन्नी एंक्लेव के लिए भी वहां से रास्ता जाता था। ऐसे में उसे पता था कि वहां पुलिस का कोई पहरा नहीं होता है। बैंक पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं होता है। भागने के लिए एयरपोर्ट रोड पास से गुजरता है।
विज्ञापन

10 of 10
Mohali loot
ऐसे में लूट के बाद आसानी से एयरपोर्ट रोड से होते हुए हाईवे पर पहुंचकर भाग जाएगा। लेकिन वारदात के बाद वह काफी डर गया था। उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा। उसे यह भी संदेह था कि उसका पीछा हो रहा है। ऐसे में वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें