एक ओर बारिश, दूसरी तरफ तेज रफ्तार। अचानक संतुलन बिगड़ा और कार डिवाइडर पर चढ़कर कंटेनर से भिड़ गई। 4 लोगों की मौके पर मौत।
विज्ञापन
2 of 5
रोहतक में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा रोहतक-पानीपत रोड पर टोल बैरियर के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जोरदार धमाका हुआ। लोग दौड़े आए तो नजारा देखकर कइयों के सिर चकरा गए।
विज्ञापन
3 of 5
रोहतक में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। भारी बारिश के बीच पुलिस मौके पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
4 of 5
रोहतक में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान कार सवार युवक विकास, रविंदर और दीपांशु के रूप में हुई। तीनों आपस में भाई हैं। तीनों रोहतक के भिवानी चुंगी के रहने वाले थे। रविन्दर विकास के चाचा का लड़का था। दीपांशु विकास की मौसी का लड़का था। वहीं, मृतक कंटेनर ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई।
रोहतक में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत तेज थी। बारिश भी जबरदस्त हो रही थी। अचानक कार संतुलन बिगड़ा। वह पहले डिवाइडर पर चढ़ी और उसके बाद दूसरी तरफ से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी।