फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिन पहले हुई थी शादी, हादसे में पति-पत्नी की मौत, देखिए तस्वीरें

Sun, 17 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
11 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन दर्दनाक सड़क हादसे ने पति-पत्नी से उनकी जिंदगी छीन ली। देखिए हादसे की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर में सवेरे साढ़े 7 बजे बस के अचानक ब्रेक लगाने से कार अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई और सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पति की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं पत्नी ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ा। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा फोकल प्वाइंट फ्लाई ओवर पर हुआ। पुलिस के आने तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। नजारा इतना भयावह था कि जिसने भी देखा, उसकी चींख निकली गई। ​बारिश के कारण पुलिस भी देर से पहुंची, लेकिन पहुंचते ही पहले जाम खुलवाया। उसके बाद इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ​​भिजवा दिया।

4 of 5
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान कार ड्राइवर मनदीप सिंह उर्फ गुरमीत सिंह उम्र 35 साल निवासी रखदेवीपुरा अमृतसर और उसकी पत्नी लवप्रीत कौर के रूप में हुई। घायल युवक की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई। वह मृतक का छोटा भाई है और मनदीप अपनी पत्नी के साथ उसका आइलेट्स का पेपर दिलाने लुधियाना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, मनदीप और लवप्रीत की शादी 5 दिन पहले 11 जुलाई को हुई थी। शनिवार सुबह वे भाई कुलदीप के साथ अमृतसर से लुधियाना के लिए निकले थे कि फोकल प्वाइंट फ्लाई ओवर पर अचानक बस के सामने कार आने से बस ड्राइवर के ब्रेक लगाने के बाद भी कार और बस की भिड़त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें