एक के बाद एक महिलाओं से गैंगरेप और हत्या की घटनाओं से पूरा हरियाणा दहशत में है। अब एक और नया मामला सामने आया है।
2 of 7
Haryana Murder
वीरवार को रोहतक जिले में एक खेत से महिला की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान हरियाणवी गायिका ममता शर्मा के रूप में हुई है। शव हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के गांव में बरामद हुआ है।
3 of 7
Haryana Murder
दरअसल, चार दिन पहले लापता हुई कलानौर की भजन गायिका ममता शर्मा (39 वर्षीय) की किसी ने गला काटकर हत्या कर दी। वीरवार दोपहर बाद उसका शव सीएम के गांव बनियानी के नजदीक गन्ने के खेत में मिला। ममता के बेटे ने 16 जनवरी को कलानौर थाने में ममता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
4 of 7
Haryana Murder
दोपहर बाद ईंख के खेत में मिला शव
पुलिस अभी ममता शर्मा के लापता होने की जांच कर रही थी कि दोपहर बाद सूचना मिली कि बनियानी गांव के नजदीक गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़ा है। ममता का गला तेजधार हथियार से काटा गया है। साथ ही उसके मुंह से भी खून आया हुआ था। जबकि ममता के कानों की बाली, गले में सोने की चेन और तीन सोने की अंगूठी सही सलामत मिली हैं। ऐसे में पुलिस का मानना है कि वारदात परिचित लोगों ने ही अंजाम दी गई लगती है। अगर लूटपाट के लिए वारदात होती तो जेवरात गायब मिलते।
5 of 7
Haryana Murder
पुलिस ने शक के आधार पर उसके साथी कलाकार मोहित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि साथी कलाकार के साथ ममता गोहाना जाने के लिए निकली थी। कलानौर निवासी भारत ने 16 जनवरी को कलानौर थाने में शिकायत दी कि उसकी मां ममता शर्मा भजन गायिका है। 14 जनवरी को वह सुबह साढ़े 8 बजे अपने साथी कलाकार मोहित के साथ कार में सवार होकर घर से गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
Haryana Murder
रास्ते में लाहली गांव के पास एक कार मिली, जिसमें सवार दो युवकों ने कहा कि ममता उनकी परिचित है। इसके बाद ममता दूसरी कार में बैठ गई। कहा कि, एक घंटे बाद रोहतक के पुराने बस स्टैंड पर मिलना, जहां से गोहाना स्थित गोशाला में होने वाले प्रोग्राम में जाना है। इसके बाद ममता का कोई सुराग नहीं लगा।
रोहतक की लोक गायिकाएं हमेशा रहीं निशाने पर
इससे पहले भी रोहतक की लोक गायिकाएं अपराधियों के निशाने पर रही हैं। खोखराकोट इलाके में रहने वाली बीनू चौधरी 2012 में प्रोग्राम के चलते हरिद्वार गई थी, जहां दिनदहाड़े उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में रोहतक के ही एक युवक का नाम सामने आया था। वहीं, इससे पहले झज्जर से प्रोग्राम के बाद घर लौट रही लोक गायिका पासी नैय्यर की सांपला के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव हसनगढ़ गांव के पास मिला था। जबकि पिछले दिनों भिवानी चुंगी पर रहने वाली आरती बोहरिया ने शिवाजी कालोनी थाने में शिकायत दी थी कि हिसार की गायिका गौरी के कहने पर बहादुरगढ़ का युवक सुमित दलाल उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।