फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेधन की तालाश में खाकी ने छानी बिल्डर के ठिकानाे की खाक

Fri, 19 Jan 2018 08:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पुल‌िस ने अानंद खत्री के ठ‌िकानाें पर मारे छापे
96 कराेड़ 62 लाख रुपये का कालाधन म‌िलने के बाद खाकी ने ब‌िल्डर के ठ‌िकानाें पर छापेमारी की। इस गैंग के तार देश के बाहर भी हाेने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुराने नाेटाें काे बदलने के ल‌िए नेपाल कनेक्शन की भी बात सामने अाई है।

 
विज्ञापन

नोटों की तलाश में टीम ने 10 मंजिला इमारत छान मारी

2 of 5
इस घर से बरामद हुअा काला धन
क्राइम ब्रांच ने बिल्डर आनंद खत्री और संतोष कुमार यादव के ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की। आईजी की क्राइम ब्रांच टीम ने गीता नगर, काकादेव स्थित आनंद खत्री की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में छापेमारी की। पुराने नोटों की तलाश में टीम ने 10 मंजिला इस इमारत का चप्पा-चप्पा देखा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
 
विज्ञापन

ठिकानों और करीबियों का पता लगाने में जुटी पुल‌िस

3 of 5
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुल‌िस
इसके बाद टीम ने आरोपी संतोष कुमार यादव के शारदा नगर स्थित मकान में छापा मारा। वहां भी टीम को कुछ नहीं मिला। शहर के तेज-तर्रार थानेदारों और सीओ भी पकड़े गए दलालों के अन्य ठिकानों और करीबियों का पता लगाने में जुटे है।

 

अन्य लाेगाें पर भी है क्राइम ब्रांच की नजर

4 of 5
यहां से बरामद हुए कराेड़ाें के पुराने नाेट
एक बड़े अफसर ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के जरिए अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल, व्हाट्सअप मैसेज, ईमेल आदि चेक किए जा रहे हैं। आनंद के 25 से ज्यादा अति करीबियों (बिल्डर, व्यापारियों और सफेदपोश) लोगों पर नजर रखी जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने नोट कहां और किसके माध्यम से बदले जाने थे

5 of 5
पूरे द‌िन चली छापेमारी
यह संख्या लगातार बढ़ रही है। अफसर के मुताबिक जांच में अभी यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर पुराने नोट कहां और किसके माध्यम से बदले जाने थे। इसकी जांच पुलिस के साथ ही अन्य जांच एजेंसियां भी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें