पंजाब के लुधियाना में सोमवार की देर रात को नहर में फाच्यूर्नर कार गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक डिग्गी टूटने की वजह से बाहर निकल गया और बच गया। हादसा गांव झमट के पास हुआ। सभी मृतक दोस्त थे। मृतकों में गांव नंगला निवासी जतिंदर सिंह (40) और जगतार सिंह (45), गोपालपुर निवासी जग्गा सिंह (35), लेहल निवासी कुलदीप सिंह और गांव रुड़का निवासी जगदीप सिंह (35) शामिल हैं। घायल की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। तीन दिन पहले ही जतिंदर सिंह ने फॉच्यूर्नर का खरीदी थी। दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद घर लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हो गया।