फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में धमाका: सुराग लगाने पहुंची एनआईए और आईबी की टीमें

Sat, 28 May 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिपली,कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
कुरुक्ष्‍ाेत्र के प‌िपली में रोडवेज की बस में धमाका - फोटो : amar ujala
हरियाणा रोडवेज की बस में पिपली, कुरुक्षेत्र में हुए बम धमाके को लेकर जांच एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। मामले की जांच के लिए शुक्रवार को एनआईए के अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ आईबी की टीमें कुरुक्षेत्र पहुंचीं। एनआईए की टीम ने भी बस में कई नमूने लिए। बृहस्पतिवार को सोनीपत से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज की बस में बम विस्फोट मामले में जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियां यहां पहुंच गई हैं। विस्फोट के बाद बस को यहीं पर रखा गया है। पांच सदस्यों की इस संयुक्त टीम ने बस का बारीकी से निरीक्षण किया और नमूने भी लिए हैं। करीब एक घंटे तक जांच के बाद आईबी की टीम यहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
कुरुक्ष्‍ाेत्र के प‌िपली में रोडवेज की बस में धमाका - फोटो : amar ujala
इसके बाद दोपहर करीब एक बजे एनआईए की दो सदस्यों की टीम भी वहां पहुंची। एसपी सिमरदीप सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी भी साथ में थे। एनआईए के जो दो अधिकारी यहां आए थे, उन्होंने ही पानीपत धमाके की भी जांच की थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस टीम ने विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्री और विस्फोट के तरीके के बारे में जांच की है ताकि पानीपत धमाके और इस धमाके में समानता तलाशी जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
कुरुक्ष्‍ाेत्र के प‌िपली में रोडवेज की बस में धमाका - फोटो : amar ujala
पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो एनआईए की टीम ने जब बस की जांच की और नमूने लिए तो एक अधिकारी ने वहीं पर एसपी सिमरदीप से कह दिया था पानीपत और यह धमाका एक जैसा है। हालांकि अधिकृत तौर पर यह बात नहीं कही जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो धमाके के बाद जांच एजेंसियों को कई चीजें मिली थीं। इसमें कई विजिटिंग कार्ड्स के अलावा एक आईकार्ड भी मिला था। यह आईकार्ड किसका था, यह बात सामने नहीं आई है।

4 of 5
कुरुक्ष्‍ाेत्र के प‌िपली में रोडवेज की बस में धमाका - फोटो : amar ujala
सूत्रों के मुताबिक इस कार्ड और विजिटिंग कार्ड्स के आधार पर पुलिस टीमें प्रदेश भर में छापेमारी कर रही हैं। बताया जाता है कि सीआईए की भी अलग-अलग टीमें बनाकर गुनहगारों की तलाश में भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीमें दो दिनों में सोनीपत, पानीपत, करनाल सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में छापेमारी कर चुकी हैं। अभी भी कई जगह छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुरुक्ष्‍ाेत्र के प‌िपली में रोडवेज की बस में धमाका - फोटो : amar ujala
धमाके के बाद प्रदेश के डीजीपी केपी सिंह भी कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। वे रात करीब सवा 12 बजे यहां आए थे। उन्होंने भी कई पहलुओं पर जांच की और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की है। वे रात डेढ़ बजे के बाद लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें