फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे बेकसूर पति का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया, जज के पास जाउंगी

Sat, 28 May 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
फरीदकोट में कबड्डी खिलाड़ी का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के फरीदकोट में पुलिस के तथाकथित एनकाउंटर में मारे गए नौजवान कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

2 of 6
फरीदकोट में कबड्डी खिलाड़ी का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
मुक्तसर निवासी अजमेर सिंह उर्फ जिम्मी (25) नौजवान कबड्डी खिलाड़ी था। पुलिस ने गांव दबडीखाना के जीदा रोड पर बुधवार रात एनकाउंटर में उसे मार गिराया। पुलिस की कहानी पर मृतक के परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं, जिसके चलते यह घटनाक्रम विवाद में घिर गया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
फरीदकोट में कबड्डी खिलाड़ी का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि घटना में मुक्तसर निवासी रणजीत सिंह राणा और गांव थांदेवाला निवासी दविंदर सिंह निक्का भी शामिल था। राणा पर 10 मार्च 2014 को राजीव कुमार उर्फ राजा नामक गैंगस्टर को पुलिस हिरासत से छुड़वाने का भी आरोप है और बुधवार में घटना में शामिल कार को ही उसी घटना में उपयोग किया गया था।

4 of 6
फरीदकोट में कबड्डी खिलाड़ी का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
मृतक अजमेर सिंह जिम्मी के परिजनों ने पुलिस की कहानी को झूठी करार देते हुए सीआईए स्टाफ बठिंडा व जैतो पुलिस पर शराब ठेकेदारों की शह पर अपने बेटे की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। जिम्मी की माता मनजीत कौर, पिता गुरतेज सिंह व पत्नी अमनदीप कौर ने कहा कि जिम्मी का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है और उसे बिना वजह गोली का शिकार बनाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
फरीदकोट में कबड्डी खिलाड़ी का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
माता मनजीत कौर ने कहा कि जिम्मी ने रात 11 बजे उसे फोन करके बताया था कि पुलिस व शराब ठेकदार उसके पीछे लगे हुए हैं और उसकी हत्या करना चाहते है। परिवार के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए एसएसपी ने बताया कि इस मामले के बारे में पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट को भी पड़ताल करवाने का आग्रह किया है और पूरे घटनाक्रम की राष्ट्रीय मानवाधिक आयोग को भी सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फरीदकोट में कबड्डी खिलाड़ी का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
एनकाउंटर मामले को लेकर विवाद में घिरे थाना जैतो के प्रभारी की तरफ से एक शराब कंपनी की गाड़ी उपयोग करने के आरोप है। यह गाड़ी घटनास्थल पर खड़ी है और उसके शीशे भी टूटे हुए है। पूछे जाने पर एसएसपी ने स्वीकार किया कि सरकारी गाड़ियों का अभाव होने की सूरत में कई बार निजी वाहनों की सेवाएं ली जाती है। बुधवार को भी जैतो पुलिस ने यह गाड़ी गश्त के लिए मंगवाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें