पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में लाश डालने पर अब खुलासा हो सकता है, एकम मर्डर केस में एकम की बूढ़ी सास से पुलिस अब सच उगलवाने में लगी है।
विज्ञापन
2 of 12
पुलिस ने आरोपी से इन्वेस्टिगेशन करवाई ज्वाइन
- फोटो : अमर उजाला
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड के करीब 22 दिन बाद मामले की एक और आरोपी जसविंदर कौर ने भी सोमवार को सरेंडर कर दिया। एकम की सास जसविंदर कौर ने सोमवार को अपने वकील के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर समर्पण किया। वहीं, अब पुलिस को उम्मीद है कि इस हत्याकांड की सारे राज सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 12
पुलिस ने आरोपी से इन्वेस्टिगेशन करवाई ज्वाइन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एकम सिंह ढिल्लों की हत्या के वक्त जसविंदर के फोन की लोकेशन भी एमएलए हॉस्टल की आ रही थी। हालांकि उसने यह बात कबूल भी ली है कि हत्या वाले दिन वो एमएलए हॉस्टल में ही थी।
4 of 12
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उससे हत्या से जुड़े सवाल किए जा रहे हैं। वहीं, उम्मीद है कि पूछताछ में कई राज खुलेंगे। हालांकि उसके सरेंडर करने से पहले सीरत के वकील ने मीडिया से बातचीत थी। जिसमें उनका कहना था कि सीरत की मां जसविंदर कौर भी सरेंडर के लिए तैयार है। हालांकि वो चाहती हैं कि उन्हें भी विनय की तरह इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करवाई जाए।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उससे हत्या से जुड़े सवाल किए जा रहे हैं। वहीं, उम्मीद है कि पूछताछ में कई राज खुलेंगे। हालांकि उसके सरेंडर करने से पहले सीरत के वकील ने मीडिया से बातचीत थी। जिसमें उनका कहना था कि सीरत की मां जसविंदर कौर भी सरेंडर के लिए तैयार है। हालांकि वो चाहती हैं कि उन्हें भी विनय की तरह इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करवाई जाए।
विज्ञापन
5 of 12
सीरत की मां ने भी किया सरेंडर
पुलिस को सीरत बता चुकी हैं कि उसने फोन कर उस दिन अपनी मां को बुलाया था। जो कि उसे अपनी कार में सुखना लेक लेकर गई थी। इसके बाद उसी दिन शाम को पुलिस ने सीरत को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि विनय ने कुछ दिन बाद सरेंडर किया।
विज्ञापन
6 of 12
पुलिस ने आरोपी से इन्वेस्टिगेशन करवाई ज्वाइन
- फोटो : अमर उजाला
अब जगत ही पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस को उसका पता व अन्य सारी चीजें पता लग चुकी हैं। वहीं, जानकारों की माने तो ऐसा माना जा रहा है कि वह भी आने वाले दिनों में सरेंडर ही करेगा।
विज्ञापन
7 of 12
एकम हत्याकांड
एकम हत्याकांड की मुख्य आरोपी सीरत को सोमवार ज्यूडिशियल कस्टडी खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया। इस दौरान सीरत ने अदालत में कहा कि वह अपने बच्चों की कस्टडी लेना चाहती है, लेकिन इसके लिए जरूरी दस्तावेज उनके घर पर है। इस पर जज ने कहा कि घर तो सील है। ऐसे में उन्हें दस्तावेज कैसे मिल सकते हैं।
8 of 12
एकम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि बाद में जज ने कहा कि इस संबंध में जानकारी मामले के जांच अधिकारी को होगी। दूसरी तरफ अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत में मनजिंदर सिंह ने कहा कि वह बच्चों की कस्टडी लेने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कस्टडी के लिए कुछ अहम दस्तावेजों की जरूरत है। जो कि उनके घर पर है।
9 of 12
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट मेें मीडिया से बातचीत में सीरत ने बताया कि उसने एकम की की हत्या नहीं की है। बल्कि एकम ने खुद गोली चलाई थी। उसने बताया कि हत्या वाले दिन जब एकम घर आया। शराब के ठेकों की पर्चियों को लेकर परेशान था।
10 of 12
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
इस दौरान उनकी थोड़ी बातचीत हुई थी। इसके बाद वह बच्चों वाले कमरे में चली गई। इसी बीच उसने गोली की आवाज सुनी। जब वह कमरे में आई तो देखा कि एकम ने खुद पर गोली चला ली थी।
11 of 12
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
उसने बताया कि यह पहला मामला नहीं था। इससे पहले भी वह तीन बार एकम सुसाइड की कोशिश कर चुका था। एक बार तो उसने गोली चलाई थी जो कि जमीन से लगी थी।
सोमवार को जब सीरत को पुलिस अदालत लेकर पहुंची तो वह पूरी तरह से बदली हुई नजर आई। इस दौरान लोगों से बचने के लिए उसने बुर्के की तरह दिखने वाले कपड़े से अपना चेहरा कवर किया हुआ था। साथ ही हाथ में एक माला थी। जिसका वह जाप कर रही थी। इस दौरान जब उसे अदालत में भी ले जाया गया। तब भी वह जाप से नहीं हटी।