नशे में आदमी क्या करने जा रहा है, शायह उस समय तो नहीं महसूस होता होगा लेकिन बाद में वहीं गलती कितनी भयानक साबित होती है, देखिए
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
Mandi gobindgarh News
मामला पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ का है, जहां नाभा चौक के पास मंगलवार दोपहर चाचा ने नशे की हालत में अपने सगे भतीजे के पेट में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने घटना को अपनी लाइसेंसी 12 बोर की राइफल से अंजाम दिया।
विज्ञापन
3 of 8
Mandi gobindgarh News
डीएसपी अमलोह मनप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त दोनों लोगों की नाभा चौक पर दुकानें थीं, जिसमें प्रमोद कुमार मनियारी की दुकान के अलावा साइकिल रिपेयरिंग का काम भी करता था। उसके साथ लगती उसके चाचा ओम प्रकाश की भी दुकान है।
4 of 8
Mandi gobindgarh News
दुकानों को लेकर दोनों का पुराना झगड़ा चलता आ रहा था। मंगलवार को दुकान के आगे सामान रखने से खफा हुए ओम प्रकाश ने नशे में धुत होकर अपनी लाइसेंसी राइफल से अपने ही सगे भतीजे के पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन
5 of 8
Mandi gobindgarh News
घायल अवस्था में प्रमोद को पहले सिविल अस्पताल अमलोह लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया। खन्ना ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
6 of 8
Mandi gobindgarh News
डीएसपी अमलोह मनप्रीत सिंह ने बताया कि गोली मारने वाले आरोपी ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके कब्जे से हत्या के लिए इस्तेमाल की गई राइफल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
7 of 8
Mandi gobindgarh News
मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (35) पुत्र रामनाथ निवासी वार्ड नंबर 10 अमलोह के तौर पर हुई है। जबकि गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश (70) उर्फ रणजोध निवासी वार्ड नं.10 अमलोह के तौर पर हुई है।
वहीं घटना के बाद भड़के प्रमोद के परिजनों ने शाम करीब साढ़े सात बजे अमलोह चौक पर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी के बेटे और बहू के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक धरना जारी था और पुलिस मौके पर मौजूद थी।