फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

युवकों संग कार में बैठकर जातीं और रात भर अय्याशी चलती, ऐसे तय होता था सौदा

Wed, 19 Jul 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
1 of 5
sex racket
युवकों को रोकती, सौदा करती और उनके साथ कार में बैठकर चली जाती, फिर रात भर अय्याशी चलती। सौदा करने का तरीका पता चला तो पुलिस हैरान रह गई।
 

2 of 5
sex racket
चंडीगढ़ में सेक्टर 43 बस स्टैंड पर चलने वाले सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। महिलाएं रात में बस स्टैंड के बाहर खड़ी होकर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी और फिर उनके साथ कार में जाती थी। रात में बस स्टैंड पर ग्राहक की तलाश में 3 लड़कियां खड़ी थी, तभी 1 व्यक्ति आया और 10 हजार में सौदा तय भी हो गया। 

3 of 5
देह व्यापार का धंधा
जैसे ही लड़की उसके साथ जाने लगी, पुलिस ने दबोच लिया। उसके बताए अनुसार, पुलिस ने बस स्टैंड से तीन युवतियों और 2 दलालों को काबू किया है, जो ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर ड्यूटी मजिस्टेट के सामने पेश किया, जहां से युवतियों को जेल में भेज दिया गया, जबकि दलालों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

4 of 5
SEX RACKET
सेक्टर-36 थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि पकड़े गए दलालों की पहचान सेक्टर-41 निवासी सुलक्षण सिंह और बलटाना के गुरदर्शन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई दो युवतियां पंजाब और एक नार्थ ईस्ट की रहने वाली है। पुलिस को सेक्स रैकेट के बारे में सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया गया। 
विज्ञापन

5 of 5
देह व्यापार का धंधा
सोमवार रात सुलक्षण सिंह और गुरदर्शन बस स्टैंड पर ग्राहक की तलाश कर रहे थे कि एक पुलिसकर्मी फर्जी ग्राहक बन कर उनके पास पहुंचा। दोनों ने एक युवती के 10 हजार रुपये मांगे और सौदा तय हो गया। जैसे ही दोनों ने लड़की को बुलाया और वह उनके साथ जाने लगी तो पुलिस ने सभी को दबोच लिया। यह देखकर दोनों दलाल भागने लगे, लेकिन पकड़े गए। 
Next
AU ऐप में पढ़ें