फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के शव मिले, एक अब भी लापता...मरने से पहले पिता ने की ये वारदात, वजह भी जान लें

Sun, 18 Apr 2021 08:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत में पिता ने उठाया खौफनाक कदम। - फोटो : अमर उजाला
जहर खाकर आत्महत्या करने वाले हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बिहोली निवासी ड्राइवर अनिल के तीन बच्चों में से दो के शव शनिवार को सोनीपत में खुबडू़ झाल के पास मिले। बड़ी बेटी अंशु और मंझले बेटे वंश के शव मिले हैं जबकि छोटे बेटे वंश की तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि अनिल ने पहले बच्चों को नहर में फेंका और फिर आत्महत्या की। अनिल ने अपने सुसाइड नोट में पत्नी के अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था। पत्नी से झगड़े के बाद वह बच्चों को घुमाने की बात कहकर निकला था। तब से बच्चे लापता थे। बच्चों के शवों को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
मामले की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मृतक अनिल के बड़े भाई मंजीत ने बताया कि उन्हें आशंका थी कि अनिल ने आत्महत्या से पहले बच्चों को नहर में फेंक दिया होगा। इसी के चलते वे दो दिन से दिल्ली पैरलर और पश्चिमी यमुना लिंक नहर में बच्चों की तलाश कर रहे थे। शनिवार शाम को सोनीपत में खूबडू़ झाल पर नहर में बड़ी बेटी अंशु (8) और मंझले छोटे बेटे वंश (5) के शव दिखे। जो फूलकर ऊपर आ गए थे। उन्होंने गोताखोर की मदद से उन्हें बाहर निकलवाया। छोटे बेटे यश (3) की शनिवार का रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। 
विज्ञापन

3 of 5
मृतका अंशू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को भी जहर देने की आशंका 
आशंका जाहिर की जा रही कि अनिल ने पहले बच्चों को भी जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा और एनएफएल नाके के पास नहर में फेंक दिया। उसके बाद उसने गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे आकर भाई मंजीत को कॉल कर आत्महत्या करने की सूचना दी होगी। बच्चों को जहर दिया गया या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

4 of 5
मृतक वंशू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
गांव बिहोली निवासी अनिल और उसकी पत्नी आरती के बीच बुधवार को झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद शाम चार बजे अनिल अपने बच्चों को कार में बैठाकर साथ ले गया था। बुधवार रात 9 बजे गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग में अनिल बेसुध हालत में कार में मिला था। वहीं तीनों बच्चे लापता थे। अनिल ने सुसाइड नोट लिखकर पत्नी पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक अनिल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत खूबडू़ झाल के पास नहर में अंशू और वंश के शव मिल गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं तीसरे बच्चे यश की तलाश जारी है। - हरनारायण सिंह, बापौल थाना प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें