मां बाप नहीं हैं, अंकल के साथ रहती हूं, लेकिन वे मेरे साथ गंदी हरकतें करते हैं। 7 साल की बच्ची ने आपबीती सुनाई तो पुलिस वालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
2 of 6
बच्ची से रेप
घटना मोहाली के जीरकपुर की है। गांव पीरमुछल्ला स्थित झुग्गियों में रहने वाला चाचा अपनी नाबालिग भतीजी से पांच माह से रेप कर रहा था। मामले का खुलासा उस हुआ जब पीड़िता ने चंडीगढ़ चाइल्ड हेल्पलाइन पर चाचा की इस हरकत की जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 6
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
इसके बाद मामला पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जबकि पीड़िता को डेराबस्सी सिविल अस्पताल दाखिल करवाया है, जहां उसका मेडिकल करवाया गया।
4 of 6
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : demo pic
जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि गांव पीरमुछल्ला की 7 वर्षीय बच्ची ने चंडीगढ़ चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दी है कि उसे माता-पिता की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह चाचा के पास रह रही है। उनका पालन पोषण चाचा ही कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
child rape
वहीं, पीड़िता ने हेल्पलाइन पर बताया कि उसका चाचा बीते 5 माह से उससे रेप कर रहा है। चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्ची के बयान दर्ज करने के बाद मामले को जानकारी मोहाली जिला पुलिस अधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को मेडिकल के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी शादीशुदा है, उसके दो बेटियां हैं।