जांच में जुटी पुलिस टीम
तीन और कुत्तों को दिया गया था नशीला पदार्थ
हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए हत्यारोपी ने घर के कुत्ते समेत तीन अन्य कुत्तों को नशीला पदार्थ खिलाया था। आरोपी जब गांव में घुसे तो वह अपनी गाड़ी गांव से बाहर पार्क करके आए और उन्होंने आते समय एक गली के डॉग व राजबाला के घर के साथ वाले घर के बरामदे में बंधे हुए डॉग को नशीला पदार्थ खिलाया।
सबसे अहम बात तो यह है कि राजबाला रोजाना अपने डॉग को रात के समय खुला छोड़ देती थी लेकिन जब सुबह राजबाला का भाई सुरेशपाल घर में दाखिल हुआ था डॉग अपनी जगह बेहोशी की हालत में पट्टे से बंधा था। वहीं, तीन दिन की पुलिस जांच में ये स्पष्ट हो गया है कि परिवार के चारों लोगों की हत्या किसी करीबी ने की या फिर करवाई है।
गांव में आई थीं कुल छह गाड़ियां, एक का नंबर ट्रेस
गांव वालों ने बताया कि हत्या की रात गांव के बाहर छह गाड़ियां आई थीं, जिनके साथ राजबाला की बड़ी बेटी लवली के बेटा विजय को देखा गया था। पुलिस ने गांव की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी कब्जे में लिया है, जिसमें छह गाड़ियां दिखाई दी हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने छह गाड़ियों में से एक नंबर और घर का एड्रेस भी ट्रेस कर लिया है। पुलिस किसी भी वक्त गाड़ी मालिक को हिरासत में ले सकती है।