फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची ने रोना बंद नहीं तो किडनैपर्स ने दी वो मौत, रूह कांप जाएगी

Wed, 16 Nov 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
जालंधर में बच्ची को किडनैप किया और मारकर जला दिया
पहले तो बच्ची को उठाकर ले गए, फिर उसने रोना बंद नहीं किया तो किडनैपर्स ने उसे वो मौत दी, देखकर मां-बाप का कलेजा मुंह को आ गया।
विज्ञापन

2 of 8
जालंधर में बच्ची को किडनैप किया और मारकर जला दिया
घटना पंजाब घटना पंजाब के फगवाड़ा की है। नवांशहर के गांव खोथड़ा से अगवा दो साल की बच्ची रोशनी की अधजली लाश होशियारपुर के गांव कोट फतूही से बरामद की गई है। 11 नवंबर को दादा के साथ घूम रही दो साल की बच्ची को उठाकर ले गए थे तीन बाइक सवार युवक, जिन्हें 72 घंटो में ही पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया।
विज्ञापन

3 of 8
जालंधर में बच्ची को किडनैप किया और मारकर जला दिया
पूछताछ में उन्होंने बताया कि बच्ची को उठाने के बाद उन्होंने 50 लाख की फिरौती मांगी थी। बच्ची अपनी मां के पास जाने की जिद करके रो रही थी। वह चुप ही नहीं हो रही थी, गुस्से में आकर उन्होंने बच्ची का गला घोंट दिया। जब बच्ची छटपटाने लगी तो किडनैपर्स ने उसके कपड़ों से ही उसके पैर बांधे और मार डाला। बच्ची की लाश को भी जलाने की कोशिश की।

4 of 8
जालंधर में बच्ची को किडनैप किया और मारकर जला दिया
युवकों ने बताया कि दूसरे दिन सुबह यानी शनिवार सुबह उन्होंने बच्ची की लाश को ठिकाने लगाने के लिए जिला होशियारपुर के गांव नडालों के पास से गुजरती ड्रेन के नजदीक खेतों में पराली से जलाने की कोशिश भी की, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसे अधजला ही छोड़ कर मौके से फरार हो गए। बच्ची की पहचान रोशनी के रूप में हुई है। उसके पिता दुबई में रहते हैं और बच्ची का जन्म भी वहीं हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
जालंधर में बच्ची को किडनैप किया और मारकर जला दिया
नवांशहर के एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि तीनों आरोपियों की निशानदेही पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भूपिंदर सिंह की उपस्थिति में पुलिस ने कोटफतूही से लाश बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक पहले दर्ज मामले में धारा 364ए, 302, 201, 34 और 120बी की बढ़ोतरी कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 8
जालंधर में बच्ची को किडनैप किया और मारकर जला दिया
एसएसपी नवीन सिंगला के मुताबिक, 11 नवंबर को राम दरेश सिंह वासी खोथड़ा ने थाना बहराम को सूचित किया कि शाम करीब तीन बजे वह अपने घर के सामने अपने दो पोतियों रिद्धि (3) और रोशनी (2) को पंगुड़ा ट्राली में घुमा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए। उन्होंने थोड़ी दूर आकर बाइक रोकी। दो नकाबपोश युवक ने उसे धक्का दिया और रोशनी को उठाकर बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन

7 of 8
जालंधर में बच्ची को किडनैप किया और मारकर जला दिया
सिंगला ने बताया कि इस संबंध में थाना बहराम में धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया था।  एसएसपी सिंगला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी (आई) हरिंदरपाल सिंह, डीएसपी बंगा हरविंदर सिंह, डीएसपी (आई) राज पाल सिंह, थाना बहराम प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर चांद, सीआईए स्टाफ प्रभारी सुखजीत सिंह, थाना सदर बंगा प्रभारी एसआई रमनदीप सिंह पर आधारित अलग-अलग पुलिस पार्टियां बनाकर बच्ची की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

8 of 8
जालंधर में बच्ची को किडनैप किया और मारकर जला दिया
इंस्पेक्टर सुरिंदर चांद ने पुलिस पार्टी के साथ प्वाइंट फराला में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गांव मुन्ना की साइड से तीन युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। तीनों का हुलिया आरोपी युवकों से मिलता देख पुलिस ने उन्हें काबू कर सख्ती से पूछताछ की तो रोशनी के अपहरण और कत्ल का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें