दरवाजा अंदर से बंद किया, टीवी पर गाने की आवाज तेज की और 13 साल के दोस्त का गला रेत दिया। इसके पीछे बेहद मामूली सी वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
कैथल में विवाद के चलते दोस्त की हत्या
वारदात हरियाणा के कैथल में अंजाम दी गई। गांव पाई में एक युवक ने अपने दोस्त की गला काटकर हत्या कर दी। परिजन इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे तो बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वारदात मामूली कहासुनी के चलते अंजाम दी गई, लेकिन कहासुनी का कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
3 of 5
कैथल में विवाद के चलते दोस्त की हत्या
पुलिस को दी शिकायत में गांव पाई निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा रोहित व पातड़ा पंजाब निवासी बिट्टू दोनों दोस्त थे। उन्होंने एक साथ काम भी किया है। रविवार सुबह जब परिवार के सदस्य खेतों में काम करने के लिए आए हुए थे तो सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर रोहित व बिट्टू की कहासुनी हुई। दोपहर में बिट्टू रोहित से मिलने के लिए आया और कमरे में ले जाकर दरवाजा बन्द कर लिया।
4 of 5
कैथल में विवाद के चलते दोस्त की हत्या
ओमप्रकाश ने बताया कि उसके बाद बिट्टू ने रोहित के हाथ पैर बांधे और लकड़ी काटने वाले दरांत से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। किसी को कोई आवाज़ न सुने इसके लिए आरोपी ने तेज आवाज़ में गाने भी बजा दिए। सामने वाले घर में एक युवक ने उसे यह करते देखा तो वह भाग कर आया। उसे आता देखकर बिट्टू फरार हो गया। युवक ने तुरंत किसी के हाथों परिजनों तक संदेश पहुंचाया।
ओमप्रकाश ने बताया कि वह खबर मिलते ही बिट्टू के घर पहुंचा तो देखा कि रोहित खून से लथपथ है। वे उसे तुरंत कैथल के सिविल अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद सूचना पूंडरी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। थाना प्रभारी ने मृतक के पिता की शिकायत पर बिट्टू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।