सत्संग में सेवा के लिए घर से निकले 'पिता' की थाने के बाहर हत्या कर दी गई। दादा बेसुध हैं और पोता उनकी गोद में हैं। उन्हें डर है कि नीलेश अपने पिता के बारे में पूछ न ले, वे क्या जवाब देंगे। इस नन्हे बच्चे को तो कुछ ही देर बाद अपने पिता को अग्नि देनी है।
विज्ञापन
तस्वीरें: बेटे की हत्या, पोता गोद में...और दादा बेसुध
2 of 5
ये हृदयविदारक घटना हुई मनीमाजरा में। सत्संग में सेवा करवाने के लिए घर से निकले युवक की मनीमाजरा थाने के साथ स्थित शिवालिक गार्डन में चाकू मारकर हत्या कर दी। गार्डन में सैर के लिए आए लोगों ने युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
तस्वीरें: बेटे की हत्या, पोता गोद में...और दादा बेसुध
3 of 5
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि युवक के सीने में दाएं तरफ चाकू का एक गहरा वार था। फोरेंसिक टीम को युवक के पास से दो मोबाइल फोन, कंडोम और पर्स बरामद हुआ। थोड़ी दूर पार्किंग में उसका मोटरसाइकिल खड़ा मिला।
तस्वीरें: बेटे की हत्या, पोता गोद में...और दादा बेसुध
4 of 5
मृतक की पहचान मनीमाजरा स्थित शांति नगर निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई। प्रमोद मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में मैकेनिक था। उसका चार साल का बेटा है। प्राथमिक जांच में पुलिस हत्या का कारण पुरानी रंजिश या अवैध संबंध मान रही है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी।
तस्वीरें: बेटे की हत्या, पोता गोद में...और दादा बेसुध
5 of 5
पुलिस का मानना है कि प्रमोद के सीने पर चाकू से हमला करीब तीन से चार लोग ने मिलकर किया होगा। घटनास्थल से लग रहा है कि जान बचाने के लिए प्रमोद पार्क में भागा भी था। उसके पैरों में मिट्टी लगी हुई थी। प्रमोद के पिता सतपाल ने बताया कि उसके बेटे की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। वहीं पुलिस प्रमोद के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाल रही है।