फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेशम का धागा हुआ पुराना, अब तो चाईनीज़ राखी का है ज़माना... देखिए तस्वीरें

Thu, 18 Aug 2016 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
चाइनीज राखियां - फोटो : Amar ujala
बाज़ार सजा हुआ है। बहनें भी पूरी तैयारी के साथ खरीददारी करने आई है। लेकिन समय के साथ बहनों की पसंद इस बार थोड़ी बदली-बदली सी लग रही है। कहीं डोरेमोन वाली राखियां तो कहीं पोकेमोन वाली, सारी मार्किट तरह-तरह की राखियों से भरी हुई है।
विज्ञापन

बहनों को पसंद आ रही है इस बार खास तरह की राखियां

2 of 5
चाइनीज राखियां - फोटो : Amar ujala
बहन अपने भाई की कलाई को सजाने के लिए तरह-तरह की राखियां तो ले रही है लेकिन इस बार होली की पिचकारी की तरह मार्केट में चाइनिज राखी ने अपनी जगह बना ली है। चाईना की राखियां बच्चों को बहुत भा रही है।
विज्ञापन

रेशम की डोरी नही आ रही रास

3 of 5
चाइनीज राखियां - फोटो : Amar ujala
एक बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है रेशम की डोरी से संसार बांधा है इस गाने के चंद बोल भाई बहन के प्यार को और बढावा देते है लेकिन इन दिनों मार्केट में रेशम के धागे तो नहीं बल्कि चाइनीज राखियों ने अपनी ही जगह बना ली है।

कुंदन की चाइनीज राखी भी है ट्रैंडिग में

4 of 5
चाइनीज राखियां - फोटो : Amar ujala
मार्केट में इस बार सुगंधित कुंदन की चाइनीज राखी ने धूम मचा दी है यह राखी भाई की कलाई पर बांधते ही एक सुगंध को बिखेरने लगती है। बहन अपने भाई की कलाई पर इस राखी को बांधने के लिए बेकरार हो रही है जबकि छोटे बच्चों के लिए कार्टून से बनी हुई राखियों ने अलग से जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंहगी राखियों को खरीदने की धूम

5 of 5
बाजार में डिजाइनर राखियों का बूम - फोटो : amar ujala
इस अवसर पर महिलाए बाजार से मेहंदी भी लगवा रही है अगर बात कुछ समय पहले की करें तो पहले महज एक रेशम का धागा ही होता था जिसे बहन अपने भाई की कलाई पर बांध कर उससे अपनी सुरक्षा करने का वचन लेती थी और यह वचन भी अनमोल होता था। परन्तु अब मंहगी राखियों को खरीदने की धूम मची है ताकि हर बहन के भाई की कलाई सजी हुई नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें