फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर तैनात जवानों संग केंद्रीय मंत्री ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन?

Thu, 18 Aug 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 7
राखी बांधते हुए हरसिमरत कौर बादल - फोटो : Amar ujala
भारत-पाकिस्तान के बार्डर की सुरक्षा में तैनात जवानों को राखी बांधने खुद केंद्रीय मंत्री अटारी पहुंचीं और ऐसे मनाया रक्षाबंधन पर्व।
 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने जवानों का मुंह करवाया मीठा

2 of 7
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : Amar ujala
​हरसिमरत कौर बादल ने जवानों को राखी बांधी और मिठाईयां भी बांटी। पत्रकारों से बातचीत में हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि भारत सरकार सीमा पार से शह प्राप्त नार्को आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देगी और विरोधियों की ओर से देश में गड़बड़ी फैलाने के मंसूबों को कभी भी सफल नहीं होने दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने डाला गिद्दा और भंगड़ा

3 of 7
केंद्रीय मंत्री ने डाला गिद्दा और भंगड़ा - फोटो : Amar ujala
​बुधवार को अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधने संबंधी करवाए समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरसिमरत बादल ने कहा कि शिअद ने अटारी सीमा पर देश विरोधी ताकतों के विरुद्ध धरना भी लगाया था और उनकी ओर से लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। हरसिमरत कौर ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल एवं पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के अनेक गिरोहों का पर्दाफाश करके नशीले पदार्थों का आतंकवाद फैलाने में लगी शक्तियों को करारा जवाब दिया जाएगा। 

पंजाबी कलाकारों के साथ सेल्फी लेती केंद्रीय मंत्री

4 of 7
पंजाबी कलाकारों के साथ सेल्फी लेती केंद्रीय मंत्री - फोटो : Amar ujala
​राखी के अवसर पर सीमा पर जवानों को बधाई देते हुए हरसिमरत कौर ने कहा कि देश इनका हमेशा ऋणी है क्योंकि वे बहुत कठिन हालातों में देश की सीमाओं की सुरक्षा लिए अपने परिवारों और सगे संबंधियों से भी दूर बैठे हैं। सीमाओं पर तैनात जवानों की ओर से देश की सभी बहनों को सीमाओं की रक्षा करके प्रदान किया अमन और चैन सबसे बड़ा तोहफा है।
विज्ञापन

5 of 7
हरसिमरत कौर - फोटो : Amar ujala
​केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि देश की प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए तैनात जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए पड़ोसी देशों के साथ लगती सीमाओं पर राखी के अवसर पर समारोह किए गए। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री की ओर से यह राखियां नई दिल्ली से विशेष रूप से मंगवाई गई थीं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान विषय पर तैयार की गई हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Harsimrat Kaur Badal
इससे पहले हरसिमरत की ओर से बीएसएफ के सेक्टर हेडक्वार्टर के डीआईजी जेएस ओबराय, 88 बटालियन के कमांडेंट सुदीप और अन्य जवानों को राखियां बांधी और
उन्हें मिठाई भी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Harsimrat Kaur Badal
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री की ओर से लता मंगेश्कर का गीत ऐ मेरे वतन के लोगों गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। केंद्रीय मंत्री की ओर से भारत पाक
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश की एकता एवं अखंडता को समर्पित पौधा भी लगाया गया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के उच्चाधिकारियों के अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री के
सलाहकार मनजिंदर सिंह सिरसा व जिलाधीश वरूण रूजम भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें