फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः 6 महीने के बच्चे के साथ पति-पत्नी ने कर दिया कुछ ऐसा, देखने वाले रो पड़े

Sun, 22 Apr 2018 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
बच्चे को उठाने की कोशिश
6 महीने का बच्चा अमानवीयता का शिकार हो गया। उसके साथ पति और पत्नी ने मिलकर ऐसी हरकत कर दी कि पुलिस वाले भी चौंक गए।
विज्ञापन

2 of 9
baby
मामला चंडीगढ़ का है। पंचकूला सेक्टर-19 के पास स्थित वधावा नगर निवासी एक दंपती ने पहले तो अपने छह महीने के प्री-मैच्योर बच्चे को सहमति से एक अन्य दंपती को गोद दे दिया, लेकिन बच्चे के स्वस्थ होने पर बुधवार को दंपती ने गोद लेने वाले दंपती को धोखे से एडॉप्शन प्रक्रिया के कागज पूरे कराने के बहाने सेक्टर-17 स्थित एस्टेट ऑफिस बुलाया और बच्चे को लेकर गायब हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 9
baby
बच्चे और उसके असल मां-बाप को गायब देख छह महीने से बच्चे की मां बनीं खरड़ निवासी महिला पूजा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूजा और मनीमाजरा में कपड़े के शोरूम में बतौर कैशियर काम करने वाले उनके पति सागर ने बच्चे को अगवा करने की सूचना पुलिस को दी। अपहरण की सूचना पर पीसीआर व सेक्टर-17 थाने के पुलिसकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर दंपती से पूछताछ की।

4 of 9
नवजात - फोटो : amar ujala
पूजा ने बताया कि वर्ष 2011 में उनकी सागर से शादी हुई थी। वर्ष 2013 और वर्ष 2014 में उन्हें दो प्री-मैच्योर बच्चे हुए लेकिन वे जिंदा नहीं रह पाए। इस पर उन्होंने एक बच्चे को गोद लेना तय किया। इसके बाद वे पंचकूला के वधावा नगर निवासी सोनिया और उसके पति रवि राज के संपर्क में आए। उक्त दंपती ने पूजा और सागर से कहा कि वह एक बच्ची के मां-बाप हैं लेकिन दूसरे बच्चे का खर्च उठाने में असमर्थ हैं और उसे गोद देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

5 of 9
baby 3
छह महीने का प्री-मैच्योर होने पर दिया गोद
सेक्टर-32 जीएमसीएच में बीते वर्ष सोनिया को 6 महीने में ही प्री-मैच्योर बेबी ब्वॉय हुआ। इस बच्चे को सोनिया और रवि राज ने अपनी सहमति से खरड़ निवासी पूजा और सागर को गोद दिया और कागजी कार्रवाई बाद में पूरी करने को कहा। गोद दिए जाने के समय बच्चा अस्वस्थ था लेकिन पूजा ने उसकी खूब देखभाल की, जिससे अब वह 6 महीने का स्वस्थ बालक है।
विज्ञापन

6 of 9
Baby
गोद देने के बाद जब बच्चा बीमार था तो उसके असल पिता रवि राज ने पूजा और सागर से एक दिन बच्चे की फोटो या वीडियो उनके मोबाइल पर भेजने को कही। इस पर उन्होंने यह कहकर फोटो या वीडियो नहीं भेजी कि बच्चा जब ठीक हो जाएगा तब भेज देंगे। इस बात पर रवि राज गुस्से में आ गया और बच्चे को वापस लाने की ठान ली।
विज्ञापन

7 of 9
Baby
महिला इंचार्ज ने मोबाइल नंबर से पता हासिल कर दंपती को दबोचा
पूजा और सागर बुधवार को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी करने पहुंचे तो सोनिया ने पूजा से बच्चे को अपनी गोद में ले लिया और कुछ ही देर में गायब हो गई। वहीं, एटीएम से पैसे निकलवाने सागर के साथ गया असल पिता रवि राज भी वहां से मौका पाकर गायब हो गया। सागर पत्नी पूजा के पास लौटा तो वहां से बच्चे और उसके मां-बाप को गायब पाकर स्वयं से धोखाधड़ी होने का पता लगा।

8 of 9
baby sold
शिकायत पर सेक्टर-17 नीलम चौकी की इंचार्ज एसआई सरिता राय ने गहनता से छानबीन कर आरोपी रवि राज के मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन और पता हासिल कर दंपती को उनके पंचकूला सेक्टर-19 के समीप वधावा नगर से काबू कर लिया लेकिन इससे पहले बच्चे को गोद लेने वाली मां पूजा का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शिकायतकर्ता और आरोपियों की सहमति से बने कागज जांचे तो उन पर बच्चा गोद देने के लिए रजामंद सोनिया और रवि राज के हस्ताक्षर हुए मिले।
विज्ञापन

9 of 9
baby - फोटो : सांकेतिक चित्र
गले से लिपट कर खिलखिलाया बच्चा, मां के निकले आंसू
असल मां-बाप आरोपी सोनिया और रवि राज से पुलिस ने बच्चे को वापिस लिया तो बच्चा गोद लेने वाली मां पूजा के पास आकर खिलखिलाने लगा। बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर मां पूजा अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी। खुद को संभालने के बाद पूजा बेटे को गोद में लेकर खिलाने लगी और वह हंसी से उसकी किलकारियां पुलिस चौकी के बाहर गूंजने लगी। पुलिस ने मामले की डीडीआर रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे को पूजा और सागर के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि बच्चे को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया फिलहाल अधर में है और पूरी नहीं होने तक उस पर कानून अधिकार सोनिया और रवि राज का ही रहेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें