फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए नई गाइडलाइन, मुसीबत में बड़े काम आएगी, देखिए

Sun, 22 Apr 2018 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
ट्रेन की प्रतीक्षा में स्टेशन पर खड़े यात्री
ट्रेन में हर रोज सफर करते हैं तो ध्यान दें, रेलवे की ये गाइडलाइन मुसीबत पड़ने पर बड़े काम आएगी। शायद ही कोई बताए तो यहां जान लीजिए।
विज्ञापन

2 of 8
indian railway
दरअसल, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष रूप से महिलाओं व अन्य यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए सेंट्रलाइज्ड हेल्प लाइन नंबर 182 व 1800111322 जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल करने के बाद मुख्यालय में शिकायत दर्ज हो जाएगी और यात्रियों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 8
indian railways
बुधवार को आरपीएफ ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर जन संपर्क अभियान चलाते हुए यात्रियों को हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। एएसआई वीरभान सिंह ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल ने दोनों ही हेल्पलाइन नंबर जारी करके यात्रियों को इनके बारे में बताया है।

4 of 8
indian railway
ऐसे में ट्रेन में रेगुलर सफर करने वाले यात्री इन नंबरों पर देश के किसी भी कोने में पैसेंजर, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट ट्रेनों में सफर करते हुए या स्टेशन परिसर में रहते हुए किसी भी प्रकार की मदद मांग सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
रेलवे स्टेशन।
इन हालातों में करें फोन
स्टेशन परिसर या ट्रेन में कोई लूट होने पर। गाड़ी में किसी यात्री का सामान गुम हो जाने पर। महिला कोच में कोई पुरुष यात्री सवार होने पर। ट्रेन में किसी शरारती तत्व द्वारा झगड़ा किए जाने पर। महिला या युवती से छेड़छाड़ हो जाने पर। किसी ट्रेन में कोई आकस्मिक दुर्घटना हो जाने पर।
विज्ञापन

6 of 8
Indian Railway
अगर आपको ट्रेन में सफाई, खाना, कोच मैनेजमेंट, मेडिकल को लेकर कोई शिकायत है तो 138 पर संपर्क करें। सिक्योरिटी के लिए आप 182 पर संपर्क कर सकते हैं। पीएनआर स्टेटस, ट्रेन अराइवल/डिपार्चर, सीट एवैलेबलिटी, किराया आदि की जानकारी के लिए 139 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

7 of 8
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
केटरिंग कंप्लेंट करनी है तो 1800111321 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 1091 वुमेन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर संबंधित परेशानी के लिए संपर्क कर सकते हैं। एक्सीडेंट इनफॉर्मेशन के लिए रेलवे द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन 1072 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Railway
रेलवे ने भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देने के लिए विजिलेंस व मोबाइल हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। यात्री हेल्प लाइन नंबर 152210 और विजिलेंस हेल्प लाइन नंबर 9717638892, 9868175631 को डायल कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें