फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेंद्र सिंह को देश के ही एक बॉक्सर का चैलेंज, मुकाबला हो तो धूल चटा दूं

Mon, 02 Jan 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्सर प्रदीप सिहाग ने किया बॉक्सर विजेंद्र को चैलेंज
बॉक्सर विजेंद्र सिंह को देश के ही एक बॉक्सर ने खुला चैलेंज दिया है। उनका कहना है कि अगर विजेंद्र से मुकाबला हो जाए तो उन्हें धूल चटा दूंगा।
विज्ञापन

2 of 6
बॉक्सर प्रदीप सिहाग ने किया बॉक्सर विजेंद्र को चैलेंज
ऑस्ट्रेलिया सहित पूरी दुनिया में अपनी बॉक्सिंग का लोहा मनवा चुके हिसार जिले के हांसी के गांव सिसाय निवासी प्रदीप सिहाग ने यह खुली चुनौती बॉक्सर विजेंद्र सिंह को दी। बॉक्सर प्रदीप ने शनिवार को यह बात स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। सिहाग ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में उन पर बैन लगा दिया गया था, जिसके चलते वह भारत की तरफ से नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन

3 of 6
बॉक्सर प्रदीप सिहाग ने किया बॉक्सर विजेंद्र को चैलेंज
सिहाग ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम में शामिल होने के लिए उन्होंने भिवानी के कोच जगदीश के लड़के को हराकर अपनी जगह बनाई, लेकिन मोतियाबिंद के ऑपरेशन के चलते उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ही छोड़ दिया गया था व कॉमनवेल्थ में बैन लगा दिया गया। उनकी जगह विजेंद्र को कॉमनवेल्थ गेम्स में भेज दिया गया। इसके बावजूद उनका जुनून कम नहीं हुआ।

4 of 6
बॉक्सर प्रदीप सिहाग ने किया बॉक्सर विजेंद्र को चैलेंज
सिहाग ने बताया कि इसके बाद उनके पिता महेंद्र सिहाग ने जमीन बेच दी और उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजा। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 24 मुकाबलों में 19 में उसने जीत हासिल की। प्रदीप इंटरनेशनल लेवल पर कई प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। इसके बाद वह अकादमी के कोच नियुक्त किए गए। कोच बनने पर आस्ट्रेलिया सरकार ने उन्हें वहां की नागरिकता लेने का भी ऑफर किया, जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता भी मिल गई।
विज्ञापन

5 of 6
बॉक्सर प्रदीप सिहाग ने किया बॉक्सर विजेंद्र को चैलेंज
सिहाग कहते हैं कि आज भी जब खेल के दौरान भारत का राष्ट्रगान बजता है तो उनके अंदर जोश भर आता है। उन्होंने भारत में खेलों के अंदर राजनीति आ गई है, जिसके चलते प्रतिभावान युवाओं की छिपी प्रतिभा अंदर दबी रह जाती है। सिहाग ने बताया कि बेशक वह 10 साल तक ऑस्ट्रेलिया में रहे, लेकिन उनका भारत की तरफ से खेलने का जुनून कभी कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉक्सर प्रदीप सिहाग ने किया बॉक्सर विजेंद्र को चैलेंज
सिहाग ने यह भी बताया कि विदेशी मूल की बॉक्सिंग महिला खिलाड़ी समान्था से तीन साल पहले विवाह कर लिया। उन्होंने कहा कि उनका सिसाय गांव में एकेडमी बनाने का सपना है। उन्होंने कहा कि उनके पास दो एकड़ जमीन है, अगर सरकार मदद करे तो अच्छे खिलाड़ियों को आगे लाकर उनमें छिपी प्रतिभा को उजागर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें