कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी के लिए मेहमानों का आगमन शुरू हो गया है। मंगलवार को कई वीआईपी गेस्ट और नामी हस्तियां जालंधर पहुंचे, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
कपिल शर्मा की शादी
कपिल शर्मा-गिन्नी की शादी के उपलक्ष्य में शर्मा परिवार की ओर से अमृतसर के होटल रेडीसन ब्लू में आयोजित जागरण में जहां मुंबई और पंजाब के सितारों ने शिरकत कर कपिल शर्मा को विवाह की शुभकामनाएं दीं। वहीं कपिल की खुशियों में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उधर, गायक मास्टर सलीम व गायिका ऋचा शर्मा ने जागरण में महामाईं का गुणगान कर समां बांधा।
विज्ञापन
3 of 5
कपिल शर्मा की शादी
कपिल-गिन्नी की शादी के समारोह अटेंड करने के लिए जहां कपिल के शो 'द कपिल शर्मा की रील वाइफ सुमोना चक्रवर्ती पंजाब पहुंच गई हैं। वहीं जागरण में मुंबई से शादी के लिए पहुंचे अभिनेता गोविंद के भांजे कृष्णा अभिषेक, सुमोना के अलावा पंजाब के मशहूर गायक लखविंदर वडाली, रोशन प्रिंस, जोरा रंधावा के अलावा हास्य कलाकार चंदन प्रभाकर, सुदेश लहरी, राजीव ठाकुर ने भी जागरण में पहुंचकर कपिल शर्मा की खुशी में हिस्सा लिया।
4 of 5
कपिल शर्मा की शादी
जागरण में हिस्सा लेने पहुंचे कपिल शर्मा के दोस्त हास्य कलाकार व अदाकार राजीव ठाकुर ने कपिल को शादी की शुभकामनाएं देते हुए 'अमर उजाला को बताया कि वह खुश हैं कि उनके दोस्त कपिल शर्मा नवविवाहित जीवन शुरु करने जा रहे हैं। वह परमात्मा से कपिल व गिन्नी की जोड़ी सदा सलामत रहने की कामना करते हैं। जागरण में शामिल होकर उन्होंने जहां महांमाई का आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं कपिल को शुभकामनाएं भेंट कर दी हैं।
बाकी जालंधर में शादी समारोह में भाग लेकर कपिल के विवाह में धमाल मचाएंगे। वहीं रोशन प्रिंस भी जागरण में तो शामिल हुए ही, वहीं शादी समारोह में भी पहुचेंगे। कपिल शर्मा के एक दोस्त ने बताया कि सोमवार देर रात अक्षय कुमार के पहुंचने की चर्चा है। वहीं मंगलवार को सलमान खान के आने की भी संभावना है। बुधवार को बिग-बी अमिताभ बच्चन के जांलधर-फगवाड़ा रोड स्थित द क्लब कबाना में पहुंचने के भी आसार हैं।