जल्द 150 भारतीय विद्यार्थी पाकिस्तान जाएंगे : अरुण पाल
प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण पाल ने बताया कि एसएसपी (देहात) ध्रुव दहिया के दफ्तर से दो दिन पुरानी एक सूची जारी हुई थी, जिसमें उन्होंने बुधवार को 125 पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी सीमा से भेजने के प्रबंध करने के आदेश जारी किए थे। इन पाकिस्तानियों को अपने वतन भेजने के लिए अटारी सड़क सीमा के गेट खोले गए हैं। 150 भारतीय छात्रों ने भी पाकिस्तान जाने के लिए आवेदन किया है। इमिग्रेशन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद इन्हें पाकिस्तान भेज दिए जाएगा। पाकिस्तान में फंसे भारतीय कब लौट रहे हैं, इसकी सूचना अभी नहीं है।