फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, दुनिया भर से सबसे ज्यादा लोग इस बॉर्डर को देखने आते हैं

Mon, 27 Nov 2017 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर से सबसे ज्यादा लोग देश के इस बॉर्डर को देखने के लिए आते हैं, जानिए क्यों और ऐसा क्या है सरहद पर खास।
विज्ञापन

2 of 5
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
बात हो रही है, पंजाब में अमृतसर स्थित अटारी बॉर्डर की। भारत-पाकिस्तान के बीच 1947 में हुए बंटवारे के बाद से अटारी सरहद पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने देश-दुनिया के सबसे अधिक पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वाघा बॉर्डर - फोटो : SELF
दुनिया की यह पहली सरहद है, जहां दो देशों के जवान एक धुन पर अपना-अपना राष्ट्रध्वज उतारने से पहले सलामी देते हुए परेड करते हैं। इन्हीं खूबियों के कारण अब अटारी सरहद का नाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। इसके लिए अवार्ड लेकर लंदन से जल्द ही एक टीम यहां आएगी।

4 of 5
retreat ceremony at wagah border
इस तरह मोस्ट विजिटेड प्लेस ऑफ बॉर्डर वर्ल्ड रिकार्ड अवार्ड अटारी सरहद पर देश को समर्पित होगा। इस सरहद पर रोजाना 20 से 25 हजार पर्यटक देश-दुनिया से पहुंचते हैं। अमर उजाला से बातचीत में बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के भारत प्रमुख रणदीप सिंह कोहली ने बताया कि भारत में और भी कई ऐसे स्थान हैं, जिन्हें बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Wagah border retreat ceremony
बनारस में गंगा तट पर होने वाली आरती, श्री वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू), हरिद्वार में रोजाना गंगा में लगने वाली डुबकी के अतिरिक्त देश भर में कई ऐसे स्थान हैं, जिन पर सर्वे चल रहा है। रणदीप सिंह कोहली ने बताया कि अटारी सरहद का नाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुका है, जिसका प्रमाण पत्र जल्द लंदन से टीम आकर बीएसएफ को देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें