सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो आवेदन करते समय भूलकर भी ये गलती न करें। जल्दी कीजिए, बस कुछ दिन बाकी हैं कहीं मौका छूट न जाए।
विज्ञापन
2 of 7
indian army
सेना में भर्ती होने के इच्छुक चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के युवा 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 4 से 13 अप्रैल तक मुलाना में होने जा रही इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
3 of 7
भारतीय सेना
- फोटो : SELF
वहीं ऑनलाइन आवेदन में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय में विशेष सहायता विंडो भी स्थापित की गई है। इस विंडो पर प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
4 of 7
Indian Army
भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि इस भर्ती के लिए 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अभी तक 14,707 अभ्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। कुछ आवेदक जानकारी के अभाव में गलत पंजीकरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
भारतीय सैनिक
प्रत्येक उम्मीदवार सही आवास पता भरें क्योंकि कोई भी गलत जानकारी या मिस मैच होने पर पात्रता निरस्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती में दलालों के फर्जीवाड़े को देखते हुए इस बार कड़ा रुख अपनाया जा रहा है और दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 7
indian army
अभ्यार्थी को कोई भी दस्तावेज बाद में प्रस्तुत करने की रियायत नहीं दी जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार के पास आवश्यक कागजात नहीं होंगे या रिहायशी व जाति प्रमाण पत्र गलत पाए तो उम्मीदवार की पात्रता रद्द कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक क्लर्क अथवा स्टोर कीपर पद के लिए आवेदन करने से पूर्व इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता जांचने के बाद ही आवेदन करें। बता दें कि बीते वर्ष भी सेना द्वारा सात जिलों के लिए मुलाना में भर्ती रैली का आयोजन किया गया इसमें करीब 28 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया था।