फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृप्या ध्यान दें! ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे आप, कोई और व्यवस्था कर लें, जानिए क्यों

Mon, 19 Mar 2018 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
train passengers
ट्रेन में रोजाना सफर करते हैं तो जान लें कि अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। इसलिए आवागमन की कोई और व्यवस्था कर लीजिए, क्लिक करके जानिए वजह।
विज्ञापन

2 of 9
train passengers
चंडीगढ़-दप्पड़ रेललाइन के डबलिंग को लेकर 17 से 25 मार्च तक लांग रूट की एक्सप्रेस व कुछ पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। ट्रेनों के रद्द होने से इन दिनों में सफर करने वालों के साथ-साथ रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। रेललाइन के डबलिंग का काम 17 से 25 मार्च तक चलेगा होगा। इस दौरान 17 ट्रेनों को रद्द और 4 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इन दिनों के लिए टिकट बुक करवा चुके यात्रियों का पैसा रेलवे रिफंड कर देगा, लेकिन कानपुर, लखनऊ व गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 9
ट्रेन किराया - फोटो : self
17 से 25 मार्च तक रद्द रहेंगी
अंबाला कैंट-कालका-अंबाला पैंसेजर 17 से 25 मार्च तक रद्द रहेगी। स्पेशल साप्ताहिक आने जाने वाली गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 22 मार्च को और चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 मार्च को रद्द रहेगी। दिल्ली सराय रोहिला-कालका एक्सप्रेस (अप-डाउन) रोजाना जाने वाली ट्रेन 17 से 25 मार्च तक रद्द रहेगी। चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप-डाउन) 17 से 25 मार्च तक रद्द रहेगी। कालका-कटरा एक्सप्रेस 16, 20, 23 मार्च तक रद्द रहेगी।

4 of 9
train passengers - फोटो : डेमो
कटरा-कालका एक्सप्रेस 17, 19, 21, 24, मार्च को रद्द रहेगी। ऊना-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 17 से 25 मार्च तक नहीं चलेगी। ऊना हिमाचल-हरिद्वार एक्सप्रेस 17, 19,21 व 24 मार्च को रद्द रहेगी। हरिद्वार-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस 18, 20, 23 और 25 मार्च को कैंसिल रहेगी। ऊंचाहार एक्सप्रेस (अप-डाउन) 17 से 25 मार्च तक रद्द रहेगी। चंडीगढ़-सहारनपुर-लखनऊ एक्सप्रेस (अप-डाउन) 17 से 25 मार्च तक कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन

5 of 9
train passengers - फोटो : डेमो
ये ट्रेनें आंशिक रूप से कैंसिल रहेंगी
चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी (अप-डाउन) चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र जंक्शन के बीच 17 से 25 मार्च तक कैंसिल रहेगी। चंडीगढ़-अजमेर एक्सप्रेस (अप-डाउन) चंडीगढ़ और अंबाला जंक्शन के बीच 17 से 25 मार्च तक कैंसिल रहेगी। चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस (अप-डाउन) लुधियाना और चंडीगढ़ के बीच कैंसिल रहेगी। चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस (अप-डाउन) अंबाला और चंडीगढ़ के बीच कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन

6 of 9
train passengers - फोटो : file photo
चंडीगढ़-पाटिलपुत्र एक्सप्रेस (अप-डाउन) अंबाला जंक्शन से चंडीगढ़ के बीच 19 और 22 मार्च को कैंसिल रहेगी। चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस इंटरसिटी (अप-डाउन) 17 से 25 मार्च तक चंडीगढ़ से मोहाली के साहिबजादा अजीत सिंह नगर स्टेशन से रद्द रहेगी। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (अप-डाउन) चंडीगढ़ और अंबाला जंक्शन के बीच कैंसिल रहेगी। कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस अंबाला और चंडीगढ़ के बीच कैंसिल रहेगी। दिल्ली-कालका-दिल्ली पैसेंजर 16 से 25 मार्च तक कैंसिल रहेगी।

 
विज्ञापन

7 of 9
train passengers - फोटो : self
इन ट्रेनों के रूटों में होगा बदलाव
लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (अप-डाउन) 17 से 24 मार्च के बीच सरहिंद-राजुपरा रूट से होकर जाएगी। ऊना हिमाचल प्रदेश-नांदेड एक्सप्रेस (अप-डाउन) मोरिंडा, सरहिंद और राजपुरा एक्सप्रेस रूट से होकर जाएगी। वहीं अंबाला-इंदौरा पैसेंजर राजपुरा-सरहिंद और न्यू मोरिंडा रूट से 17 से 25 मार्च तक चलती रहेगी।

8 of 9
ट्रेन पैसेंजर
यात्रियों की बढ़ जाएगी परेशानी
चंडीगढ़-दप्पड़ रेलवे ट्रैक के डबलिंग के काम को लेकर यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। इसमें लांग रूट की ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने होंगे। इसके लिए यात्रियों को अंबाला या नई दिल्ली जंक्शन से रिजर्वेशन कराना पडे़गा।
विज्ञापन

9 of 9
train passengers
चंडीगढ़-दप्पड़ रेलवे ट्रैक पर डबलिंग का काम तेजी से चल रहा है। अंबाला डिवीजन में हुई मीटिंग के बाद कुछ पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रदद् कर दी गई हैं। 25 मार्च के बाद ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।
- प्रवीन गौड़ द्विवेदी, सीनियर डीसीएम, अंबाला डिवीजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें