सिरसा में सीएम मनोहर लाल का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उपलब्धियां गिनाईं, विकास का खाका खिंचा, भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश
ओढ़ा में प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सात साल सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भविष्य के लिए भी विकास का खाका खिंचा। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की पूरी जनता को अपना परिवार माना है और बिना भेदभाव के प्रदेश में समान विकास करवाया है। सभी हलकों में बराबर के विकास कार्य कराएं हैं, चाहे कोई सत्ता पक्ष का विधायक हो या फिर विपक्ष का। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सदियों से चला आ रहा था, इसे पकड़ने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई थी। हमारी सरकार ने कार्रवाई की है, भ्रष्टाचार मामलों में 800 लोग फिलहाल जेल में पड़े हैं और 300 की तलाश जारी है। अब खर्ची और पर्ची नहीं चलने दी जाएगी।