फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण को लेकर भारत उठाएगा ये कदम, अब पाकिस्तान के बुरे दिन शुरु हुए

Mon, 17 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
कुलभूषण जाधव को लेकर पाकिस्तान को अब रोना पड़ेगा, क्‍योंकि भारत ने एक ऐसा कदम उठाने के बारे में सोचा है, जिसके बाद पाक के बुरे दिन आने वाले हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में चल रहे तनाव को देखते हुए वाघा-अटारी सीमा के रास्ते भारत-पाक के बीच होने वाले व्यापार पर कभी भी विराम लग सकता है। भारत सरकार ने शनिवार सायं पाकिस्तान के साथ अपनी किसी भी तरह की वार्ता पर रोक लगाने की घोषणा की है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
भारत सरकार ने यह कदम इंडियन नेवी से सेवामुक्त अधिकारी कुलभूषण जाघव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने के खिलाफ उठाया है।  दूसरी तरफ भारत के कारोबारियों का तो कहना है कि पाकिस्तान तो अपनी शर्तों पर व्यापार करता है, जिसके चलते पिछले 20 दिनों से ही पाक के साथ व्यापार लगभग ठप है।

4 of 7
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
फेडरेशन आफ करियाना एंड ड्राई फ्रूट कमर्शियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मेहरा कहते हैं उनके लिए देश पहले और कारोबार बाद में है। अगर पिछले 20 दिनों के कारोबार को ही देखा जाए तो पाकिस्तान सिर्फ सीमेंट तथा जिप्सम ही भेज रहा है जबकि भारतीय सीमा में ताजी सब्जियों तथा टमाटर आदि के 100 से ज्यादा ट्रक खड़े हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
वैसे तो 124 वस्तुओं को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापारिक समझौता है, लेकिन साल 2017 में दोनों मुल्कों के बीच केवल 24 वस्तुओं का व्यापार हुआ है। अब तो दोनों मुल्कों के बीच आलू, प्याज, मिर्च, टमाटर के बजाए महज सीमेंट व प्लास्टिक तक का व्यापार ही जारी है।
विज्ञापन

6 of 7
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
दोनों मुल्कों के बीच व्यापार में गिरावट का दौर जारी है। दोनों मुल्कों के बीच रेल यातायात के जरिये व्यापार जहां कम हुआ है, वहीं सड़क मार्ग से होने वाले व्यापार में भी गिरावट दर्ज की गई है।  ताजा तल्खी की वजह से बंद होने के कगार तक चला गया है। भारत-पाक के बीच कारोबार अब महज सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा कर रह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश में तमाम ऐसे किसान हैं जो पाकिस्तान में व्यापार करने के लिए भारतीय व्यापारियों के लिए ठेके पर फसलें उगाते हैं। इस बार टमाटर की पैदावार अच्छी थी, लेकिन पाकिस्तान ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसे में दोनों मुल्कों के बीच व्यापारिक खींचतान भी पिछले कई महीनों से चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें