हरियाणा के भिवानी जिले में आजकल एक 45 किलो के पत्थर की करामात देख ग्रामीण हैरान हैं। पत्थर की पूजा के लिए लोग उमड़ने लगे हैं। तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
भिवानी में मिला 45 किलो का चमत्कारी पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के मुताबिक इतना वजनी होने के बावजूद ये पत्थर पानी में तैरता है। गांव में तैरते मिले इस पत्थर को लोग पूजने लगे हैं। आसपास के गांवों में खबर फैली तो लोग पूजा के लिए उमड़ने लगे।
विज्ञापन
3 of 4
भिवानी में मिला 45 किलो का चमत्कारी पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार गत शाम गांव के अजीत खेत में अपने पिता को चाय देने के लिए गया था तो उसे नहर में तैरता हुआ पत्थर दिखाई दिया, जिसके चलते पूरे गांव में सनसनी फैल गई। फीडर में तैरता हुआ लगभग 45 किलो का पत्थर आसपास के क्षेत्र में एक रहस्य बनकर रह गया है।
भिवानी में मिला 45 किलो का चमत्कारी पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए दांग खुर्द पहुंच रहे हैं। कुछ लोग धार्मिक आस्था से जोड़कर इस पत्थर की पूजा करने लगे हैं। 44.790 किलोग्राम भार का पत्थर डूबने के बजाय तैरने लगा, जिसके चलते गांव के लोग शिव भगवान का रूप समझकर उसकी पूजा कर रहे है।