फाइल फोटो
- फोटो : istock
कम हुई ट्रेनों की रफ्तार, यात्री परेशान
सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनल का कार्य अभी शुरू होना है लेकिन इसकी तैयारी पहले से आरम्भ हो चुकी है। इससे ट्रेनों की रफ्तार थमने लगी है। अधिकतर ट्रेनों को लुधियाना, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर कैंट और उधमपुर में बिना किसी कारण या तो रोका जा रहा है या फिर उनकी रफ्तार कम की जा रही है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं और उनको अपने गंत्वय तक पहुंचने में देरी हो रही है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
04615-04616 पठानकोट-उधमपुर-पठानकोट एक्सप्रेस 31 अगस्त से 13 सितंबर तक
14609-14610 ऋषिकेश-कटरा-ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 से 13 सितंबर और 7 से 14 सितंबर तक
14033-14034 दिल्ली-कटरा-दिल्ली एक्सप्रेस 6 से 12 और 7 से 13 सितंबर
22941-22942 इंदौर-उधमपुर-इंदौर एक्सप्रेस 5 और 7 सितंबर
12469-12470 कानपुर-जम्मूतवी-कानपुर सुपरफास्ट 7 व 9 और 6 व 8 सितंबर
14503-14504 कालका-कटरा-कालका एक्सप्रेस 6 व 9 और 7 व 10 सितंबर