सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर सांगवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली फोगाट ने मई 2022 में ही ढंढूर से ढाणी तक इंटरलॉकिंग टाइल रोड का निर्माण कार्य का उद्घाटन कराया था। उद्घाटन पत्थर पर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनाली फोगाट का नाम है। यह रोड सोनाली के फार्म हाउस के सामने से गुजरते हुए दोनों हाईवे को जोड़ने का काम करता है। इस रोड के बनने के बाद यहां जमीन के दाम में उछाल आया है।