बैंकिंग की दुनिया में पैन कार्ड का इस्तेमाल काफी जरूरी है। पैन कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसके जरिए कई सारे बैंके के लेन-देन से संबंधित काम किए जाते हैं। इसके अलावा आयकर रिटर्न भरने के लिए भी पैन कार्ड की बहुत जरूरत पड़ती है। लेकिन सिर्फ इन दो कामों के लिए ही पैन कार्ड की आवश्यकता नहीं होती, और बहुत काम होते हैं जहां पैन कार्ड अनिवार्य होता है।
अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है या खो गया है तो इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। आपके कई सारे काम जो पैन कार्ड से जुड़े होते हैं, वो रुक जाएंगे या फिर उन्हें करने में काफी परेशानी आएगी। यहां जानिए कि कौैन-से ऐसे काम हैं, जो बिना पैन कार्ड के नहीं हो सकते या फिर जिनके लिए पैन कार्ड बेहद जरूरी है।