फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी सिलिंडर से दुर्घटना होने पर मिलता है छह लाख रुपये का मुफ्त बीमा, जानिये क्लेम की प्रक्रिया

Sat, 11 Jul 2020 03:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रसोई गैस का सिलिंडर - फोटो : iStock
कई बार लोगों को कुछ योजनाओं व सुविधाओं का लाभ केवल इसलिए नहीं मिल पाता है क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं होती है। अगर आप एलपीजी गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज के समय में भारत के अधिकतर घरों में रसोई गैस पर खाना बनता है। लेकिन अभी भी बहुत से लोगों को एलपीजी सिलिंडर से जुड़ी योजनाओं के बारे में पता नहीं है। इन्हीं में से एक है सिलिंडर पर मिलने वाला इंश्योरेंस कवर।

आपको गैस सिलिंडर पर मिलने वाले इंश्योरेंस के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि इससे आपको लाखों रुपये तक का लाभ हो सकता है। यह बीमा कवर कनेक्शन लगने के पहले दिन से शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
पैसे - फोटो : pixabay
तेल कंपनियां अपनी तरफ से छह लाख रुपये तक का कवर देती हैं। यदि आपके घर में गैस हादसा हो जाता है, तो आपको अपने एलपीजी वितरक को इसकी जानकारी देनी होगी। फिर वह इस संबंध में बीमा कंपनी को जानकारी देगा और आगे की प्रक्रिया को पूरा करवाएगा।

आइए जानते हैं आपको अलग-अलग परिस्थितियों में कितना इंश्योरेंस कवर मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
सिलिंडर के साथ मिलता है लाखों का बीमा
  • यदि किसी कारणवश एलपीजी सिलिंडर के ब्लास्ट में किसी की मौत होती है तो गैस कंपनी प्रति व्यक्ति छह लाख रुपये मुआवजे के रूप में देती है। 
  • वहीं यदि कोई व्यक्ति गैस सिलिंडर के ब्लास्ट में घायल हो जाता है तो उसके इलाज के लिए अधिकतम दो लाख रुपये मिलते हैं। 
  • इसके साथ ही यदि धमाके में किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए दो लाख रुपये तक मिलते हैं।

आगे जानते हैं आप इसके तहत क्लेम कैसे कर सकते हैं।

4 of 5
LPG cylinder
ऐसे करें क्लेम
यदि किसी कारणवश गैस सिलिंडर से हादसा होता है तो सबसे पहले आपको स्थानीय पुलिस में एफआईआर दर्ज करवानी होगी। इसके बाद अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर को एफआईआर की कॉपी के साथ में जानकारी देनी होती है। डिस्ट्रीब्यूटर इस रिपोर्ट को तेल कंपनी के पास पहुंचाता है। 

यह भी पढ़ें: खाते में गलती से पैसे आने पर वापस लौटाने में ना करें आनाकानी, जान लें RBI के नियम

अगली स्लाइड में जानते हैं योजना से जुड़ी अन्य जानकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुपये - फोटो : pixabay
जांच के लिए तेल कंपनी की तरफ से बीमा कंपनी की एक टीम आएगी और यही टीम क्लेम की राशि तय करेगी। क्लेम राशि का भुगतान तेल कंपनी को होगा। तेल कंपनी इसे अपने वितरक के पास भेजेगी, जो बाद में ग्राहक या फिर उसके परिवारजन को सौंपेगी।

योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-

https://indane.co.in/transparency/insurance-policies.php
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें