फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बैंकों में पैसा जमा कर पाएं FD से भी ज्यादा रिटर्न, जिंदगी में नहीं होगी किसी चीज की कमी

Sat, 22 Feb 2020 06:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजकल महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों के लिए बचत करना आसान नहीं है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने भविष्य के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। बैंक में बचत खाता खुलवाकर आप ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। बैंक बचत खाताधारकों को कितना ब्याज देते हैं, यह उनपर निर्भर करता है। 
विज्ञापन
1 of 5
आमतौर पर लोग बचत कर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करते हैं। एफडी में निवेश कर वे ब्याज का फायदा उठाते हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे स्मॉल फाइनेंस बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो ग्राहकों को बचत खाते में फिक्स्ड डिपॉजिट से भी ज्यादा ब्याज प्रदान करते हैं। बैंक में बचत खाता खोल आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इन बैंकों में भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई से भी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। 

आइए जानते हैं ऐसे बैंक, जहां पैसा जमा कर आपको काफी फायदा होगा। 
विज्ञापन

2 of 5

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ग्राहकों को बचत खाते पर मोटा ब्याज देता है। अगर आपके आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बचत खाते में एक लाख रुपये तक की राशि जमा है, तो आपको छह फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं एक लाख से ज्यादा की रकम पर ग्राहकों को सात फीसदी ब्याज मिलेगा। 

एसबीआई में एक लाख तक की जमा राशि पर 3.25 फीसदी ब्याज मिलता है और एक लाख से ज्यादा की राशि पर तीन फीसदी। 
 

यह भी पढ़ें: बेटी के पिता हैं तो टेंशन मुक्त होने के लिए जरूर खुलवाएं ये खाता, पैसों से भरी रहेगी जेब

विज्ञापन

3 of 5

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 25 लाख रुपये तक की जमा राशि पर ग्राहकों को सात फीसदी ब्याज मिलता है। 25 साख से 10 करो़ड़ रुपये तक की राशि पर खाताधारकों को 7.25 फीसदी ब्याज मिलता है। वहीं 10 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि पर खाताधारकों को 7.75 फीसदी का ब्याज मिलता है। 
 

यह भी पढ़ें: 799 रुपये में करें हवाई सफर, जल्दी उठाएं लाभ, वरना समाप्त हो जाएगा ऑफर

4 of 5

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

अगर आपने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में बचत खाता खुलवा रखा है, तो आपको पांच लाख रुपये तक की जमा राशि पर चार फीसदी ब्याज मिलेगा। पांच लाख से 50 लाख तक की राशि पर 5.50 फीसदी, 50 लाख से पांच करोड़ तक की राशि पर 6.75 फीसदी। वहीं पांच करोड़ रुपये की ज्यादा राश पर ग्राहकों को सात फीसदी का ब्याज मिलता है। 
 

यह भी पढ़ें: फिर सस्ता हुआ डीजल, लेकिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों को बचत खाते में एक लाख रुपये तक की जमा राशि पर 4.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा। एक लाख से एक करोड़ रुपये तक की राशि पर खाताधारकों को छह फीसदी ब्याज मिलता है, एक करोड़ से पांच करोड़ की राशि पर सात फीसदी, पांच करोड़ से 30 करोड़ तक 7.25 फीसदी और 30 करोड़ रुपये तक की जमा रकम पर ग्राहकों को 7.50 फीसदी ब्याज मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें