ऐसे लें अपाइंटमेंट
- ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर आपको 'My Aadhaar' टेब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको बुक एन अपाइंटमेंट का एक विकल्प मिलेगा।
- इसपर जाने के बाद आपको सिटी लोकेशन का एक और विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको शहर का चयन करना होगा।
- शहर चुनने के बाद 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपाइंटमेंट' पर क्लिक करें।
- अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन ऑप्शन होंगे- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपाइंटमेंट। अपनी आवश्यकता के अनुसार आप इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं।
- उचित विकल्प चुनने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालना होगा, जिसके बाद आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई होगी। इस दौरान आपको अपाइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट भी चुनना होगा। ये सब करने के बाद इसे सबमिट कर दें। बता दें कि बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह ये मुफ्त है। हालांकि किसी भी सेवा को अपडेट कराने के लिए 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी।
यूआईडीएआई ने दिल्ली, चेन्नई, भोपाल, आगरा, हिसार, विजयवाड़ा और चंडीगढ़ सहित कई जगहों में आधार सेवा केंद्रों को शुरू किया है।
इसके अतिरिक्त आप मोबाइल आधार एप का भी उपयोग कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे।