पीपीएफ लोन ब्याज दर
अगर आपने पीपीएफ खाते के आधार पर लोन लिया है, तो यह बदलाव आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। लोन लेने के बाद आप इसका प्रिंसिपल अमाउंट पे-इन-स्लिप के जरिए जमा कर सकते हैं। इसे आपके लोन खाते में क्रेडिट किया जाएगा। इसके बाद जब प्रिंसिपल राशि पूरी तरह से चुका दी जाएगी, तो सब्सक्राइबर्स सालाना एक फीसदी की दर से ब्याज के आधार पर दो महीने से कम के इंस्टॉलमेंट में ब्याज की रकम जमा कर सकते हैं। इसका भुगतान लोन के भुगतान होने के अगले महीने से शुरू हो जाएगा। पीपीएफ खाते के आधार पर लोन लिया है, तो इस बात का ध्यान रखें कि लोन की राशि समय पर नहीं चुकाने पर पेनल्टी के तौर पर आपको सालाना छह फीसदी की दर से ब्याज देना होगा।