बढ़ती मुद्रास्फीति आपके बैंकों में जमा पैसों की वैल्यू को एक दीमक के भांति धीमे धीमें खत्म कर रही है। आज जिस गति से महंगाई बढ़ रही है, उस मुताबिक बैंक में जमा पैसों पर उतना रिटर्न नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अच्छा रिटर्न पाने के लिए पैसों को निवेश करना एक अच्छा विकल्प है। इसी कड़ी में आज हम आपको LIC के एक ऐसे ही खास प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करके आप एक अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। इससे आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। LIC की इस स्कीम का नाम जीवन शिरोमणि प्लान है। ये स्कीम आपको प्रोटेक्शन के साथ एक अच्छी सेविंग्स भी देगी। ये एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट योजना है। LIC के इस प्लान को खास तौर पर हाई नेटवर्थ वाले लोगों को लिए बनाया गया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं LIC की इस खास जीवन शिरोमणि स्कीम के बारे में -