एक अच्छा निवेश एक अच्छा रिटर्न लेकर आता है। अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कई लोग निवेश करने के तमाम विकल्पों की तलाश करते हैं। कुछ व्यक्ति अपने पैसों को फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा करते हैं, तो कुछ लोग उसको शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं। हालांकि दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट में आपको उतना लाभ नहीं मिलता, तो वहीं शेयर मार्केट में जोखिम ज्यादा होता है। ऐसे में आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप कम जोखिम के साथ एक अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। LIC की इस खास पॉलिसी का नाम एलआईसी जीवन लाभ प्लान है। इसमें आप महज 233 रुपये हर महीने निवेश करके 17 लाख रुपये तक का रिटर्न पा सकते हैं। कम आमदनी वाले लोगों के लिए ये काफी अच्छी स्कीम हैै। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी जीवन लाभ प्लान के बारे में विस्तार से -