फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC आरोग्य रक्षक पॉलिसी: स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए एलआईसी की ये स्कीम है काफी खास, खरीदने पर मिलेंगे ढेरों लाभ

Tue, 09 Nov 2021 11:40 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Arogya Rakshak policy - फोटो : iStock
एक आरोग्य जीवन ही स्वस्थ जिंदगी की बुनियाद होती है। हम में से अधिकतर लोग अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सेविंग करते हैं। कई मर्तबा दुर्भाग्यवश गंभीर बीमारी होने पर हमारी सारी सेविंग्स इलाज में ही खर्च हो जाती है। ऐसे में हमने जो बचत एक सुनहरे भविष्य को ध्यान में रखकर की होती है। उसका पूरा खर्चा बीमारी के इलाज कराने में चला जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के साथ साथ एक अच्छा मेडिकल कवर भी पा सकते हैं। एलआईसी की इस खास पॉलिसी का नाम भारतीय जीवन बीमा आरोग्य रक्षक प्लान है। इस हेल्थ इंश्योरेंस के ढेरों फायदे हैं। ये एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, रेगुलर प्रीमियम वाली व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा स्कीम है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
LIC Arogya Rakshak policy - फोटो : pixabay
LIC की ये स्कीम आपको फिक्स्ड हेल्थ इंश्योरेंस देती है। इस कारण आपको मेडिकल इमरजेंसी के समय कई तरह की सुविधाएं मिल सकेंगी। इस पॉलिसी को 18 से 65 वर्ष के आयु के लोग खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
LIC Arogya Rakshak policy - फोटो : LIC
एलआईसी आरोग्य रक्षक पॉलिसी में आप अपने जीवनसाथी, बच्चों और माता पिता को भी शामिल कर सकते हैं। ऐसे में इस हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम में आपका पूरा परिवार कवर हो जाता है। 

4 of 5
LIC Arogya Rakshak policy - फोटो : LIC
अगर आप आरोग्य रक्षक पॉलिसी को खरीदते हैं, तो आपके माता पिता को 80 वर्ष, वहीं बच्चों को 25 वर्ष की आयु तक हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इस प्लान को लेने पर आपको वास्तविक मेडिकल खर्चे की जगह फिक्स्ड मेडिकल बीमा मिलेगा। अगर आप भविष्य में किसी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती होते हैं, तो इस हेल्थ बीमा के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा खर्चे को कवर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Arogya Rakshak policy - फोटो : LIC
इस प्लान को लेने पर आपको एलआईसी के नए टर्म इंश्योरेंस राइडर और एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर का भी फायदा मिलता है। इसमें आपको ऑटो सम अप और नो क्लेम बोनस बेनिफिट भी मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें